Saturday , May 11 2024
Breaking News

Surya Grahan: सूर्य ग्रहण के दिन मेष राशि में चंद्रमा और राहु की युति, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Solar Eclipse 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को है। खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना दोपहर 12.15 बजे शुरू होकर दोपहर 4.07 बजे तक रहेगी। यह ग्रहण मेष राशि में हो रहा है। इस दिन सूरज, चंद्रमा और राहु मेष राशि में मिलेंगे। 3 राशियों की यह युति ठीक नहीं है। इन राशियों के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालांकि इससे बचने के लिए कुछ उपाय करना जरूरी है।

यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में हो रहा है। इसका सबसे अधिक असर इस राशि वालों को होगा। उन्हें तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। दुर्घटना हो सकती है। ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें। चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है। इस दिन चंद्र राहु के साथ मेष राशि में रहेंगे। इसलिए ग्रह संसाधन को कर्क राशि के तहत पैदा हुए लोगों के लिए अच्छी स्थिति नहीं रहेगी। इस समय तनाव में हो सकते हैं। उनमें नकारात्मकता प्रबल होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। किसी कार्य में उनकी बदनामी हो सकती है। ग्रहण के दिन सावधान रहना जरूरी है। खर्चा बढ़ेगा।

सूर्य ग्रहण में क्या करें?

1. सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान शिव के किसी मंत्र का जाप करें।

2. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें।

3. सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद घर की सफाई करें।

4. घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

5. ग्रहण काल के दौरान भजन-कीर्तन और जप में मन लगाएं।

सूर्य ग्रहण पर न करें ये काम

1. ग्रहण के दौरान अग्निकर्म और मशीनरी का प्रयोग करना वर्जित माना जाता है।

2. ग्रहण को कभी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।

3. सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करना वर्जित माना गया है।

4. ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।

5. सूर्य ग्रहण से पहले पानी और खाने में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें।

 

 

About rishi pandit

Check Also

आज 10 मई को परशुराम जयंती पर इस विधि से करें पूजा-आरती, जानें शुभ मुहूर्त में

हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर परशुराम जयंती का पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *