सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की प्रेरणा स्रोत एवं संस्थापिका श्रीमती
शांति मिश्रा की पंचम पुण्यतिथि 20 अप्रैल बुधवार को है।
इस अवसर पर उनकी स्मृति में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
सेवा न्यास गतिविधियों की पुस्तक पंचम पुष्प का विमोचन भी इस अवसर पर किया जायेगा ।
न्यास के मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ ने समस्त श्रद्धालुओं भक्तों, समाजसेवियों से अपील की है कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास कार्यालय. नेह निकुंज ‘बम्हनगवां, रीवा रोड सतना में बुधवार सायं 5.00 बजे सपरिवार इष्ट मित्रों शुभचिंतकों सहित अधिक से अधिक संख्या में भजन संध्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Bhaskar Hindi News