Saturday , November 7 2026
Breaking News

Election: 2024 के आम चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने सोनिया समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ बनाई रणनीति

Congress leaders meeting at sonia gandhi residence:digi desk/नई दिल्ली/राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ 2024 के आम चुनाव के रोडमैप पर चर्चा की। तीन दिनों में किशोर के साथ कांग्रेस नेताओं की यह दूसरी मुलाकात थी। प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, पी. चिदंबरम, के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला इस बैठक में मौजूद रहे।

2024 चुनाव से पहले प्रशांत किशोर कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

वहीं, प्रशांत किशोर की कांग्रेस नेतृत्व के साथ लगातार हो रही बैठक से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस भी चाहती है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएं। जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर ने भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान को विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया है।

कांग्रेस को कई राज्यों में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने को कहा

अभी हाल ही में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं संग बैठक की थी। इस बैठक में प्रशांत किशोर ने 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस के गेम प्लान पर चर्चा की थी। समाचार एजेंसी एएनआइ के सूत्रों के अनुसार किशोर ने इस बैठक में सुझाव दिया था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अकेले चुनाव लड़े। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में गठबंधन के साथ चुनाव लड़े। प्रशांत किशोर की इस सलाह पर राहुल गांधी सहमत दिखाई दिए। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रस्ताव पर वापस लौटने के लिए 2 मई तक का समय है।

बैठक में ये बड़े नेता रहे मौजूद

वहीं, आज दिल्ली में सोनिया गांधी के 10 जनपथ रोड स्थित आवास पर बैठक में उनकी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल और अंबिका सोनी शामिल रहे।

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *