Saturday , November 7 2026
Breaking News

Jahangirpuri Violence: दंगे पर पुलिस ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, सोनू चिकना मुख्य आरोपी

Jahangirpuri Violence Updates: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर हमला करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच जारी है। अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोनू शेख उर्फ सोनू चिकना को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिस पर गोली चलाने का आरोप है। वीडियो पर सोनू शेख ही नीले रंग का कुर्ता पहनकर गोली चलाते दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि सोनू शेख से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस सोनू शेख की गिरफ्तारी को सबसे अहम मान रही है। इस बीच, केंद्र सरकार की भी जांच पर नजर है। वहीं मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। खासतौर पर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहांगीरपुरी हिंसा का मामला

शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक वकील ने प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) एनवी रमणा को पत्र लिख कर मामले में संज्ञान लेने और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सीजेआइ को ईमेल और स्पीड पोस्ट के जरिये भेजे पत्र में वकील अमृतपाल सिह खालसा ने कहा है कि दो साल के भीतर दिल्ली में हिंसा की यह दूसरी घटना है। हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के दौरान 17 अप्रैल को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा की घटना हुई जिसमें दिल्ली पुलिस के जवानों सहित कई लोग घायल हुए। पत्र में दिल्ली पुलिस पर मामले की निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाया गया है और कोर्ट से आग्रह किया गया है कि वह अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं।

हिंसा करने वालों के घर गिराने के खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील

समाचार एजेंसी प्रेट्र के मुताबिक जमीयत उलेमा-ए-हिद ने सांप्रदायिक हिसा के आरोपितों के घरों को ढहाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। जमीयत ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया है कि वह केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों को इस तरह की कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दे।

शोभायात्राओं के दौरान हिंसा की NIA से जांच की मांग

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक वकील विनीत जिंदल ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्राओं के दौरान हुई हिंसा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय के खिलाफ साजिश के तहत हमले किए गए हैं जिसके तार आइएसआइएस और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भी जुड़े हो सकते हैं, लिहाजा इसकी जांच जरूरी है।

अंसार है आप कार्यकर्ता : भाजपा

जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपित अंसार को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी की टोपी पहने अंसार के इंटरनेट मीडिया पर वायरल फोटो को लेकर भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा में भी आप का नेता ताहिर हुसैन आरोपित है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्य आरोपित अंसार आप का कार्यकर्ता निकला। उसके विधायक और अन्य बड़े नेताओं से नजदीकी संबंध है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा में भी आप का पार्षद रह चुका ताहिर हुसैन मास्टर माइंड था। यह सिर्फ संयोग नहीं, एक प्रयोग है। पूरे देश में दंगा और हिंसा कराने की साजिश रची जा रही है। आप के नेता दिल्ली का माहौल खराब करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनकी पार्टी के नेता हिंसा और दंगे में क्यों शामिल रहते हैं?

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप दंगा कराने वालों की फैक्ट्री बन गई है। दंगे, हिंसा, अपराध में आप के नेताओं के शामिल होने की जांच होनी चाहिए। सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि वैकल्पिक राजनीति का दावा करने वाली आप दंगा कराने वालों की पार्टी बन गई है। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने अंसार की आम आदमी पार्टी की टोपी पहनी फोटो के साथ ही विधायक अजेश यादव के साथ अंसार की एक और फोटो ट््‌वीट की है।

 

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *