Thursday , November 5 2026
Breaking News

Hanuman Janmotsav: रवि योग व हर्षण योग में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

Hanuman Janmotsav: digi desk/BHN/ग्वालियर/इस बार हनुमान जन्मोत्सव रवियोग व हर्षण योग में मनाया जाएगा। इस दिन हस्त व चित्रा नक्षत्र भी रहेगा। बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डा सतीश सोनी ने बताया कि16 अप्रैल को हस्त नक्षत्र सुबह 8:40 तक रहेगा। उसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। साथ ही रवि योग सुबह 5:55 से प्रारंभ होकर सुबह 8:40 तक रहेगा। इन शुभ योगों में हनुमान जी की पूजा करना कल्याणकारी होगी। इस दिन शनिवार होने से हनुमान जन्मोत्सव का महत्व और अधिक बढ़ गया है। शनिवार और मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर सूर्य उच्च राशि में रहेंगे। शनि अपनी उच्च राशि मकर में रहेंगे और गुरु भी अपनी स्वराशि मीन में रहेंगे। मेष राशि में सूर्य, बुध, राहु एक साथ उपस्थित रहेंगे।

हनुमान जी को लगाएं लड्डू और पान का भोग

हनुमान जयंती के दिन बजरंग बली को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और चमेली के फूलों की माला पहनाएं व लाल लंगोट बांधें। इस दिन मंदिर के शिखर पर तिकोना लाल झंडा अवश्य लगाएं, जिससे आपके जीवन की समस्त परेशानियां दूर होंगी। हनुमान जी को बेसन के लड्डू और मीठा पान अत्यंत प्रिय है। ऐसे में इस खास दिन पर हनुमान जी को उनके मनपसंद बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही मीठे पान का भोग भी अवश्य लगाएं। पान में पांच तरह की चीजें अवश्य रखें। जिसमे कत्था, गुलकंद, खोपरा, सौंफ और गुलकंद हो। पान में चूना, सुपारी नही होना चाहिए।

राशि अनुसार लगाएं भोग

मेष राशि जातकों को बेसन के लड्डू का भोग और वृषभ राशि के जातकों को तुलसी के बीज का भोग लगाना चाहिए। वहीं मिथुन राशि के जातकों को तुलसी दल चढ़ाना चाहिए। कर्क राशि के जातकों को घी और बेसन से बने हलवे का भोग लगाना चाहिए। सिंह राशि के जातकों को जलेबी का भोग लगाना चाहिए। कन्या राशि के जातक हनुमान जी की प्रतिमा पर चांदी का वर्क लगाएं। तुला राशि के जातक मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। धनु राशि के जातक मोतीचूर के लड्डू के साथ तुलसी दल का भोग लगाएं। मकर राशि के जातक मोतीचूर के लड्डू का भोग और कुंभ राशि के जातक हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। मीन राशि के जातक लौंग चढ़ाएं।

 

About rishi pandit

Check Also

कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का खास महत्व, रोज दीपक जलाने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

 Kartik Month Tulsi Puja: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को बहुत शुभ और पवित्र माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *