Saturday , May 18 2024
Breaking News

Entertainment: प्रियंका चोपड़ा ने खाना पचाने के लिए रेस्टोरेंट में कर दी ये हरकत, वायरल हुआ Video

Bollywood viral video of priyanka chopra went viral did this act in the restaurant to digest food: digi desk/BHN/मुंबई/ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कुछ भी करती हैं तो वो चर्चा में आ जाता है। जब से प्रियंका की शादी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से हुई है, तब से वे अपना अधिकतर समय इंडिया के बाहर ही बिताती हैं। हालांकि देश से दूर होते हुए भी प्रियंका अपने चाहने वालों से दूर नहीं होतीं और उनके लिए अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियोज साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ लॉस एंजिल्स के रेस्टोरेंट में पहुंचीं। वहां पर खाने के दौरान एक्ट्रेस ने एक ऐसी हरकत कर दी कि वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।

खाने को एडजस्ट करने की ट्रिक

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका चोपड़ा अपने फ्रेंड्स के साथ रेस्टोरेंट में बैठी हुई हैं। टेबल पर ढेर सारा खाना नजर आ रहा है। इस दौरान प्रियंका चेयर पर बैठकर इस तरह से हिलने लगती हैं कि हर कोई उन्हें देखने लगता है। प्रियंका के ये करने के पीछे की वजह खाने को पेट में थोड़ा एडजस्ट करना है ताकि एक्ट्रेस और खाना खा सकें। प्रियंका को ऐसा करते देख उनके दोस्त उनसे पूछने लगते हैं कि तुम क्या कर रही हो बता सकती हो? दोस्त के ये कहते ही प्रियंका शर्मा जोर-जोर से हंसने लगती हैं। प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘ट्राई करो..इससे आपके पेट में और खाना फिट हो जाएगा।’

प्रियंका के इस वीडियो को वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप प्रियंका को अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं। इसमें वे जमकर खाना खाने के बाद इसे पचाते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए वे लिखती हैं, ‘क्या आपको लगता है कि खाने के बाद शेक करने से पेट में जगह बन जाती है’ प्रियंका चोपड़ा के इस मजेदार वीडियो पर फैन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोस्तों और डॉग्स के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में प्रियंका अपने तीन पालतू डॉग्स के साथ ताजी हवा का लुत्फ लेती नजर आईं थी।

 

 

About rishi pandit

Check Also

को-स्टार की मौत के बाद, साउथ के मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड

तेलुगु में डेली सोप में काम करने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता चंद्रकांत नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *