Friday , May 17 2024
Breaking News

Ram Navami 2022: राम नवमी के दिन त्रिवेणी संयोग, मकान, वाहन खरीदना होगा शुभ

Ram Navami 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  शास्त्रों के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन देशभर में राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि का समापन भी नवमी के दिन ही होता है। इस बार राम नवमी 10 अप्रैल के दिन मनाई जाएगी। बता दें कि इस बार राम नवमी पर अतिशुभ योग बन रहे हैं। इस दिन तीन शुभ योग होन के कारण इसे त्रिवेणी नाम दिया गया है।

ये त्रिवेणी संयोग बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन राम नवमी पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का त्रिवेणी संयोग बन रहा है। ये तीनों ही योग इस दिन को अतिशुभ बना रहे हैं। इस दिन अगर आप मकान, वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए बहुत शुभ दिन है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी विशेष कार्यों को शुरू करने और सूर्य देव की असीम कृपा पाने के लिए ये दिन बहुत ही उत्तम है। पौराणिक कथा के अनुसार श्रीराम का जन्म त्रेतायुग में हुआ था, उस समय चैत्र शुक्ल नवमी को पुनर्वसु नक्षत्र में कर्क लग्न का उदय था। पांच ग्रह मंगल, शुक्र, सूर्य, शनि और बृहस्पति उच्च स्थान पर विद्यमान थे।

राम जन्मोत्सव

चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन अयोध्या में राम जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन राम जी के छोटे भाइयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान श्री राम की उपासना करते हैं, भजन आदि करते हैं। इस दिन पूजा के बाद राम जी के मंत्रों का जाप किया जाता है। इतना ही नहीं, इस दिन रामचरितमानस और रामायण का पाठ करने का भी विधान है। आप घर पर शुभ मुहूर्त में रामलला का जन्मदिन मनाएं। उनके पालने को फूल, माला से सजाएं. उनके लिए वस्त्र, मुकुट आदि की व्यवस्था कर लें। शुभ मुहूर्त में रामलला का जन्मदिन मनाएं और आसपास लोगों में मिठाइयां और प्रसाद बांटें।

राम नवमी 2022 शुभ मुहूर्त

  • चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का प्रारंभ: 09 अप्रैल, रात्रि 10:07 पर
  • चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का समापन: 10 अप्रैल, रात्रि 12:01 पर
  • राम जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त: दिन में 12:04 बजे से दोपहर 02:20 बजे तक
  • दिन का शुभ समय: दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
  • राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम की पूजा के लिए ढाई घंटे से ज्यादा का समय मिलेगा.

राम नवमी के दिन सुकर्मा योग सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक है, वहीं पुष्य नक्षत्र 03:59 रात्रि तक है. विजय मुहूर्त दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:21 बजे तक और अमृत काल रात 11:50 बजे से देर रात 01:35 बजे तक है. राम नवमी के दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 09 मिनट से शाम 06 बजकर 44 मिनट तक होगा।

 

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *