Sunday , May 5 2024
Breaking News

Pakistan: मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को एंटी टेरर कोर्ट ने सुनाई 31 सालों की सजा..!

World, pakistan anti terrorism court sentences lashkar-e-taiba chief hafiz saeed to 31-years in jail: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद को टेरर फाइनेंशिंग को लेकर 31 साल कैद की सजा सुनाई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद पर कोर्ट ने 3.4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही हाफिज सईद की सारी संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए गए हैं।

जमात उद दावा के प्रमुख को दो मामलों में यह सजा सुनाई गई है। हालंकि यह सजा मुंबई हमलों के लिए नहीं है। यह रिपोर्ट पाकिस्तानी मीडिया ने दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाफिज सईद को इससे पहले फरवरी 2020 में 11 साल और नवंबर 2020 में 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने जुलाई 2019 में हाफिज सईद को गिरफ्तार किया था। अमेरिका ने आतंकी हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा हुआ है। यूनाइटेड नेशंस ने भी हाफिज सईद को आतंकी घोषित हुआ हुआ है। मुंबई हमलों के पीछे इसी का हाथ था जिसमें 166 आम लोगों की मौत हो गई थी।

About rishi pandit

Check Also

इजरायल से युद्ध के बीच लूटपाट पर उतरा, हमास ने गाजा के बैंकों पर डाला 580 करोड़ का डाका

गाजा. इजरायल से युद्ध के बीच हमास आतंकियों के नया कांड का खुलासा हुआ है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *