Janhvi kapoor photos: digi desk/BHN/मुंबई/ जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की मोस्ट
गॉर्जियस और स्टाइलिश एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। जाह्नवी के हर लुक्स इतने ग्लैमरस होते हैं कि फैंस की नजरें उनपर से हटती नहीं हैं। लेकिन इस बार जाह्नवी ने अपने फैशन सेंस से फैंस को इंप्रेस तो किया ही है पर कुछ यूजर्स एक्ट्रेस के बैकलेस जंपसूट को रिवीलिंग बताकर उन्हें ट्रोल भी
कर रहे हैं। एक्टर आउटफिट के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल वह अपनी खास दोस्त अनन्या पांडे और कजिन शनाया कपूर के साथ मुंबई के एक जापानी रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची थी। डिनर के लिए आई अनन्या और शनाया पर लोगों का ध्यान ज्यादा नहीं गया, लेकिन जाह्नवी कपूर अपनी ड्रेस के चलते इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं।
जंपसूट में हुई ट्रोल जान्हवी
जाह्नवी कपूर हाल ही में अपनी खास दोस्त अनन्या पांडे के साथ डिनर डेट पर पहुंचीं। रेस्टोरेंट के बाहर से जाह्नवी और अनन्या पांडे के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान जाह्नवी के स्टाइल स्टेटमेंट के खूब चर्चे हो रहे हैं। वायरल वीडियोज और फोटोज को देखने के बाद लोग जाह्नवी कपूर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जाह्नवी की रिवीलिंग ड्रेस को देखकर कई लोग उन पर भड़क रहे हैं। कुछ लोग तो उनकी तुलना बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद से भी कर रहे हैं।
फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट
जहां एक ओर जाह्नवी को लोग ब्यूटीफुल बता रहे है, वहीं कई यूजर्स जाह्नवी को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने जाह्नवी के स्टाइलिश लुक की तुलना किम कर्दाशियां से की है और एक दूसरे यूजर ने जाह्नवी को सस्ती काइली जेनर बताया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘टॉप क्लास वर्जन ऑफ उर्फी जावेद।’ एक और शख्स ने लिखा है, ‘उर्फी का असर आता दिख रहा है।’ बता दें कि इससे पहले भी जाह्नवी को कई बार उनकी ड्रेस के चलते ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है।
इन फिल्मों में नजर आने वाली है जान्हवी
जाह्नवी कपूर जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आने वाली हैं। बोनी कपूर की फिल्म बॉम्बे गर्ल में भी जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वह गुड लक जैरी और वरुण धवन की बवाल जैसी फिल्मों में भी दिखेंगी। इसके अलावा तख्त और दोस्ताना 2 से भी जाह्नवी का नाम जुड़ता आ रहा है।
Bhaskar Hindi News