Saturday , November 7 2026
Breaking News

Gold and Silver Price : वायदा मजबूत होने से सोने और चांदी में सुधार, कम वजन के गहनों में खरीदी अच्छी

Gold and Silver Price in MP: digi desk/BHN /इंदौर/भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति पर होने वाली समीक्षा बैठक से पहले 10 वर्षीय बैंचमार्क वाले सरकारी बांड का प्रतिफल बढ़कर सात प्रतिशत तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि महंगे ईंधन के कारण बैंक की समिति वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ाएगी। भले ही अभी ब्याज दरें न बढ़े लेकिन आगे इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। अमेरिका से डालर मजबूत हुआ है रुपया इसके मुकाबले कमजोर हुआ है। इसके चलते सोने और चांदी के प्रति निवेशकों का रुझान फिर से बढ़ने से वायदा मार्केट में कीमती धातुओं में भारी सट्टेबाजी जारी है।

इससे सोना-चांदी के दामों में उठा-पटक का दौर जारी है। कामेक्स पर सोना बढ़कर ऊपर में 1928 नीचे में 1920 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.49 नीचे में 24.26 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। घरेलू बाजार में लग्नसरा वालों की चहल-पहल अच्छी रहने के साथ ही कम वजन के गहनों में खरीदी अच्छी है। इस वजह से इंदौर में सोने और चांदी की कीमतों में सुधार रहा। इंदौर में सोना कैडबरी 100 रुपये बढ़कर 52500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 100 रुपये बढ़कर 67400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इन दामों पर भी मांग जोरदार बनी हुई है।

बंद भाव: इंदौर में सोना केडबरी-रवा 52500 सोना (आरटीजीएस) 53100 सोना 22 कैरेट (91.60) 48640 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। बुधवार को सोना कैडबरी 52400 रुपये पर बंद हुआ था। इधर, चांदी चौरसा 67400 चांदी कच्ची 67500 चांदी (आरटीजीएस) 67450 रु. प्रति किलो रह गई। बुधवार को को चांदी 67300 रुपये पर बंद हुई थी।

रतलाम सराफा

चांदी चौरसा 67800, टंच 67900, सोना स्टैंडर्ड 53100 रवा 53050 रुपये। (आरटीजीएस भाव)

उज्जैन सराफा

सोना स्टैंडर्ड 52650, सोना रवा 52550, चांदी पाट 67800, चांदी टंच 67600, सिक्का 800

 

About rishi pandit

Check Also

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S लॉन्च, 120 KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग का दावा

मुंबई  टीवीएस मोटर ने ईआईसीएमए 2026 में अपने उत्पादन-अनुरूप एम1-एस इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर का अनावरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *