कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कटाए घाट एनीकट में जलस्तर कम हो गया है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा जल स्तर कम हो जाएगा। यहां पूरी तरह जल स्तर नीचे चला गया है। नगर निगम ने सभी क्षेत्रों में वाटर सप्लाई एक टाइम कर दी है। वह भी हफ्ते में सिर्फ चार दिन। एनीकट में जल स्तर की कमी पिछले वर्ष की तुलना ज्यादा है। पिछले वर्ष इस समय तक एनीकट में 88 इंच तक ही जल स्तर नीचे गया था। अब नागरिकों को जल संरक्षण के लिए जागरुक हो जा चाहिए नहीं तो आने वाली गर्मियों में लोगों पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
शहर में अभी से कई स्थानों पर पानी की कमी शहर वासी महसूस कर रहे हैं। हैंडपंपों में पानी की कमी है। गर्मियों में शहर के बाहरी इलाकों एनकेजे, पहरुआ, रवीनंद्र नाथ टैगोर वार्ड व संजय नगर में वाटर लेबल करीब 100 से 150 फीट गहराई तक बल्कि कई जगह इससे भी नीचे चला जाता है। नागरिकों में जागरुकता की कमी से गिरते जल स्तर के कारण गर्मियों में जलसंकट से निपटने के महत्वपूर्ण प्रयास ठप पड़े हैं। शहर में पेयजल का संकट गहराने लगा है।
Bhaskar Hindi News