Thursday , May 16 2024
Breaking News

Grammy Awards 2022: ग्रैमी जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं अरोज आफताब

Grammy Awards 2022 List: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  ब्रुकलिन स्थित पाकिस्तानी गायक अरोज आफताब ने रविवार को अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीत कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। दरअसल अरोज आफताब पाकिस्तान की पहली ऐसी महिला बन गई है, जिन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। अरोज आफताब ने अपने गीत ‘मोहब्बत’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक प्रदर्शन की श्रेणी में यह अवॉर्ड जीता है।

ग्रैमी अवार्ड से जुड़े आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट में कहा गया है कि ‘@Arooj_Aftab की मोहब्बत ने साल 2022 के ग्रैमी में सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन की श्रेणी में अवार्ड जीता है। अरोज आफताब ग्रैमी जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला है और उन्हें सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार के लिए नामांकित किया गया है।

अरोज आफताब साल 2005 में अमेरिका गई थी और बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में संगीत की पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद साल 2014 में अरोज आफताब ने अपना पहला म्यूजिक एलबम ‘बर्ड अंडर वॉटर’ रिलीज किया था अरोज आफताब के गीत मोहब्बत ने पूरे अमेरिका में धूम मचा दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी वार्षिक ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान मनोरंजन के लिए अपनी प्लेलिस्ट में अरोज आफताब के गीत को शामिल किया है।

 

About rishi pandit

Check Also

हिना खान की वेब सीरीज नामाकूल का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

मुंबई  छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान आज इंडस्ट्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *