Thursday , May 16 2024
Breaking News

Rajya Sabha: रिटायर हुए राज्यसभा के 72 सदस्य, PM मोदी बोले- कमी खलेगी

Rajya Sabha Election 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब सभी की नजर राज्यसभा चुनावों पर है। गुरुवार को 6 राज्यों की 13 सीटों के लिए मतदान होगा। ये राज्य हैं – असम (2), हिमाचल (1), केरल (3), नागालैंड (1), त्रिपुरा (1), और पंजाब (5)। भाजपा को भरोसा है कि पंजाब को छोड़कर अन्य सभी राज्यों से उसके सदस्य राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे। 245 सदस्यीय राज्यसभा में भाजपा के पास वर्तमान में 97 सदस्य हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस इस साल जुलाई तक विपक्ष के नेता की अपनी स्थिति को खोने के करीब आ सकती है। तब उच्च सदन के लिए द्विवार्षिक चुनाव का एक और दौर होगा। आज के चुनाव में कांग्रेस को तीन सीटों – असम से दो और हिमाचल से एक, का नुकसान होना तय है। सेवानिवृत्त होने वालों में सदन में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा शामिल हैं, जो हिमाचल प्रदेश से चुने गए थे।

रिटायर हुए 72 सदस्य, पीएम मोदी के साथ खिंचाई फोटो

रिटायर होने वाले सदस्यों ने आज पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाई। पीएम मोदी ने उच्च सदन में कहा कि ज्ञान से ज्यादा मूल्यवान अनुभव होता है। रिटायर होने वाले सदस्य अब बाकी दुनिया को अपने अनुभव का फायदा पहुंचाएंगे। पीएम मोदी के बाद एक-एक कर सदस्यों ने अपने विचार रखें।

रिटायर हुए ये सदस्य

  • कांग्रेस: आनंद शर्मा, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह डूल्लो, रिपुन बोरा और रानी नारह
  • भाजपा: सुब्रमण्यम स्वामी, अभिनेता सुरेश गोपी, अभिनेत्री से नेता बनीं रूपा गांगुली और पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता
  • बॉक्सर मैरी कॉम और अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव सेवानिवृत्त होने वाले मनोनीत सदस्य हैं।
  • बीजेपी के श्वेत मलिक (पंजाब) का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है।
  • नागालैंड से एकमात्र सदस्य नागा पीपुल्स फ्रंट के केजी केने भी सेवानिवृत्त होंगे।
  • लोकतांत्रिक जनता दल के एमवी श्रेयम्स कुमार (केरल), सुखदेव सिंह ढींडसा, पंजाब से शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के के सोमा प्रसाद (केरल) और झरना दास बैद्य (त्रिपुरा) भी सेवानिवृत्त होंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

दक्षिण एशिया में 2023 में हुए 97 प्रतिशत विस्थापन के लिए मणिपुर हिंसा जिम्मेदार: रिपोर्ट

दक्षिण एशिया में 2023 में हुए 97 प्रतिशत विस्थापन के लिए मणिपुर हिंसा जिम्मेदार: रिपोर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *