Thursday , May 16 2024
Breaking News

Celebs: तेलुगु अभिनेत्री Dolly D Cruz उर्फ ​​गायत्री का सड़क दुर्घटना में निधन

Telugu actress Dolly D Cruz passes away: digi desk/BHN/ हैदराबाद/  तेलुगु अभिनेत्री डॉली डी क्रूज़ उर्फ ​​गायत्री की दुखद मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक होली समारोह से लौटते समय 26 वर्षीय अभिनेत्री Dolly D Cruz की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक Dolly D Cruz हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके में सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई, जब वह अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी। गायत्री का दोस्त राठौड़ होली पर पार्टी के बाद कार चला रहा था। वाहन से नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया। इस दौरान Dolly D’Cruz की मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसका दोस्त बच गया।

सुरेखा वाणी ने शेयर की निधन की जानकारी

Dolly D’Cruz के असामयिक दुखद निधन की खबर को उनकी सह-अभिनेत्री सुरेखा वाणी ने शेयर की है। उन्होंने गायत्री के साथ एक फोटो के साथ एक दिल दहला देने वाला नोट पोस्ट किया। “तुम इस माँ को कैसे छोड़ सकती हो..! वास्तव में एक साथ सबसे अच्छा समय था ..! फिर भी विश्वास नहीं होता..! क्या आप जल्द ही वापस आ सकते हैं, एक अच्छी पार्टी होगी ..! अरे बहुत कुछ शेयर करना है..! एक साथ बहुत कुछ करना है..! यह समय हमें छोड़ने के लिए बहुत जल्दी जाने का नहीं है..! हमेशा के लिए आपसे प्यार करती हूं..! @dolly_d_cruze (sic),”

प्रशंसकों  ने भी जताया शोक

Dolly D’Cruz के निधन पर प्रशंसकों ने सोशल मीडिया का शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक दोस्त ने लिखा, “Dolly D’Cruz को हमेशा याद करूंगा। अन्य प्रशंसकों ने दिल टूटने वाले इमोजी और ‘RIP’ कमेंट किया है। गायत्री का असली नाम डॉली डी क्रूज़ था, वह एक लोकप्रिय यूट्यूबर थीं और उनके चैनल का नाम जलसा रायडू है। उन्हें आखिरी बार एक वेब सीरीज तेलुगु वेब सीरीज मैडम सर मैडम अंते में देखा गया था। गायत्री का असली नाम डॉली डी क्रूज़ था, वह एक लोकप्रिय यूट्यूबर थीं और उनके चैनल का नाम जलसा रायडू है। उन्हें आखिरी बार एक वेब सीरीज में देखा गया था।

 

About rishi pandit

Check Also

रितेश पांडे, हर्षिका पूनाचा का गाना ‘गाल के तोहरा डिंपल’ रिलीज

मुंबई भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक रितेश पांडे और अभिनेत्री हर्षिका पूनाचा का गाना 'गाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *