Sunday , November 1 2026
Breaking News

Katni : कुएं में मृत मिला तेंदुआ, जांच में जुटा वन विभाग

कटनी,सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ रोहनिया के जंगल में तेंदुए की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बीते दिनों से रोहनिया के जंगल में तेंदुए का मूवमेंट था तेंदुए का शव आज एक कुएं में मिला। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुएं में गिर कर तेंदुआ मौत हुई है। नर तेंदुए की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही है। कुंडम परियोजना मंडल के बड़वारा वन परिक्षेत्र की मामला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला पहुंचा। शव को बाहर निकाल जांच में जुटा है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शव के पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार होगा।

एक मार्च को भी हुई थी तेंदुए की मौत 

ढीमरखेड़ा के जामुनचुआ बीट में एक तेंदुआ मृत मिला है। इसकी जांच वन विभाग की टीम लगी है। जानकारी के अनुसार तेंदुए की मौत 5 से 6 दिन पहले हुई है। मंगलवार देर शाम इस बात की सूचना वन विभाग के अमले को लगी। तेंदुए की मौत के बाद पूरे जंगल में दुर्गंध फैली है। मौके पर डॉग स्‍क्‍वाड बुलाया गया।

27 जनवरी को भी हुई थी तेंदुए की मौत 

इससे पहले इसी वर्ष 27 जनवरी को भी तेंदुए की मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार कटनी के ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र धनवाही के जंगल में एक तेंदुआ मृत मिला था। तेंदुआ का शव पीएम के बाद वन अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। ढीमरखेड़ा अंतर्गत गश्ती के दौरान धनवाही के जंगल में एक मृत तेंदुआ मिला था। जैसे ही इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली मौके पर बीट प्रभारी व उच्च अधिकारी डाग स्क्वाड की टीम के साथ मौके पहुंची थी।

शिकार या पानी की तलाश..! 

तेंदुए के शव मिलने के बाद वन विभाग मामले की जांच में जुटा है। इसमें यह जानकारी जुटाई जा रही है कि तेंदुए का शिकार हुआ या वह पानी की तलाश में कुएं में गिर गया। इससे पहले जनवरी में तहसील ढीमरखेड़ा धनवाही के जंगल में अवयस्क मादा तेंदुए का शिकार करने वाले चार आरोपियों को पकड़ा गया था। आरोपितों ने उनके द्वारा लगाये गए फंदे में फंसे तेंदुए को लाठी डंडे से मारपीट की गई। तेंदुए की मौत होने के बाद उसे जंगल में फेंककर झाड़ियों से ढका गया। इसलिए वन विभाग इस एंगल से भी मामले की जांच कर रहा है।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *