Sunday , June 30 2024
Breaking News

Spiritual: इन 3 राशियों की लड़कियां होती हैं भाग्‍यशाली, चमका देती हैं अपनों की किस्‍मत!

Girls of these 3 zodiac signs are very lucky they shine the luck of their loved ones: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इस संसार में हर व्‍यक्ति जो भी पा रहा है, खो रहा है, सब उसके भाग्‍य के कारण होता है। सभी का जन्‍म जिन नक्षत्रों एवं ग्रहों की स्थिति में होता है, उनके प्रभावों में ही उसका पूरा जीवन चलता है। इसीलिए कहा गया है कि किस्‍मत से बढ़कर कुछ नहीं होता। हमारी जो भी उपलब्धि है या जो भी त्रासदी है, वह सब किस्‍मत में लिखा है, इसलिए होता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र का कहना है कि कुछ लोगों के ग्रह इतने ताकतवर होते हैं कि वे अपने निकट के इंसान की भी किस्‍मत को चमका देते हैं। इस क्रम में आइये जानते हैा हम कुछ ऐसी ही राशियों की लड़कियों के बारे में, जिनसे विवाह होने पर उनके पति की किस्‍मत चमक जाती है और वे बहुत आसानी से सफलता प्राप्‍त करते हैं।

1. कन्या (Virgo)- कन्या राशि की लड़कियां बहुत ही समझदार मानी जाती हैं। अपने हर काम को वे बहुत सोच-समझकर और सलीके से करती हैं। वे स्‍वभाव से बहुत प्‍यार एवं देखभाल करने वाली होती हैं। पति और घर के सभी सदस्‍यों का हमेशा ध्‍यान रखती हैं। जीवनसाथी की सफलता में उनका खास योगदान होता है। इतना ही नहीं, वे उनके हर सुख-दुख में खड़ी रहती हैं।

2. मकर (Capricorn)- मकर राशि की युवतियों को बहुत ही अधिक परिश्रमी माना जाता है। वे कभी भी चुनौतियों से नहीं डरती हैं और ना कभी पराजय स्‍वीकार करती हैं। अपने हाथ में एक बार काम लेने के बाद वे उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। अपने जीवन में भी वे बहुत सफल होती हैं। अपने लाइफ पार्टनर की सफलता में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे उन्‍हें हमेशा बेहतर सलाह देती हैं और काफी दूरगामी सोच रखती हैं।

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि की लड़कियों में मेहनत के साथ ही ईमानदारी एवं बुद्धिमानी का भी गुण होता है। अपने पति के लिए भी वे बहुत ही अधिक भाग्‍यशाली साबित होती हैं। इनसे शादी होते ही संबंधित व्‍यक्ति को बहुत तेजी से सफलता मिलती है। अपने पति को वे हर प्रकार से सहयोग करती हैं। इनके पति हमेशा इनसे बहुत प्‍यार करने के साथ-साथ उनकी इज्‍जत भी करते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

भागवत पुराण के अनुसार शिवलिंग की उत्पत्ति की कहानी

भगवान शिव को कई नामों के साथ सम्बोधित किया जाता है। माना जाता है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *