सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ धवारी गली नंबर 4 निवासी राजकुमार शुक्ला ने अपने पिता स्वर्गीय शिवकुमार शुक्ला की पुण्य स्मृति में जिला
चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को सेवा संकल्प में भोजन प्रसाद फल व्यवस्था की। इस दौरान राजकुमार शुक्ला ने कहा कि हमारे पित्र पुरुष अपने जीवन काल मे गरीब असहाय जरूरतमंदों की सेवा के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में उन्होंने जो मुकाम अर्जित किया है
वह हमारा सदैव मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर मधुकर पारेख, अनूप कुमार शर्मा, रामअवतार अग्रवाल, उमेश साहनी, अनु अग्रवाल, मनोज वर्मा, सुनीता, राजेश कुमार, उमेश, बंदना, मृत्युंजय, रश्मि, शत्रुघन, नेहा, दिव्या, राकेश, शौर्य, सानवी, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं शुक्ला परिवार उपस्थित रहा।
Bhaskar Hindi News