Thursday , May 16 2024
Breaking News

Vastu Tips: विवाह में आ रही अड़चनें? जल्द शादी करने में मदद करेंगे ये टिप्स

Vastu Tips For Marriage: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  अगर आप शादी की उम्र पार कर चुके हैं। तब जल्द विवाह करने की चिंता होना स्वाभाविक है। अभी भी कई लोग हैं, जो जल्दी शादी करना पसंद करते हैं। हालांकि ऐसा करने में असमर्थ हैं, क्योंकि उन्हें अभी तक एक आदर्श पार्टनर नहीं मिला है। भारत में विवाह योग्य उम्र के बाद कोई भी देरी निश्चित रूप से माता-पिता के लिए चिंता का विषय है। अगर आप भी उनमें से हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। जो आपको जल्द ही शादी करने में मदद करेंगी।

बिस्तर में सोने की दिशा

अविवाहित महिला को घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में सोना चाहिए। घर के दक्षिण-पश्चिमी कोने में सोने से बचना चाहिए। इससे विवाह की संभावनाएं बढ़ेगी। वहीं अविवाहित लड़के को उत्तर-पूर्व दिशा में सोना चाहिए। दक्षिण-पूर्व दिशा में सोने से बचना चाहिए।

बेडशीट का कलर

पिंक, येलो, लाइट पर्पल या व्हाइट जैसे हल्के रंग की चादर पर सोने की सलाह दी जाती है। यह कमरे में सही प्रकार की ऊर्जा को आकर्षित करेगी। जो व्यक्ति शादी करना चाहता है, उसके लिए सकारात्मक ऊर्जा भी देगा।

लोहे की वस्तुएं

जो शख्स विवाह करना चाहता है। उसे पलंग के नीचे लोहे की कोई वस्तु रखकर नहीं होना चाहिए। व्यक्ति को अपने कमरे को भी साफ और अव्यवस्थित रखना चाहिए, ताकि रूम में सकारात्मक ऊर्जा आए।

भारी वस्तुएं

घर के बीच में भारी सामान या सीढ़ियां रखने की सलाह नहीं दी जाती है। इससे विवाह प्रक्रिया में देरी हो सकती है। वास्तु के अनुसार भारी वस्तुएं घर में विवाह की शुभ ऊर्जा का आना मुश्किल कर देती हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

लहसुन के ये 5 उपाय जीवन को सुख समृद्धि से भर देंगे , खुल जाएगा सोई किस्मत का ताला

ज्योतिष एक ऐसी विधा है जो व्यक्ति को उसके जीवन के बारे में जानकारी देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *