Friday , July 5 2024
Breaking News

Amazon Fab Fest Sale: अमेजन पर शुरू हुई फैब फोन और टीवी फेस्ट सेल, मिल रहा शानदार डिस्काउंट

Amazon Fab Fest Sale 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ अमेजन फैब फोन फेस्ट और फैब टीवी फेस्ट लाइव हो चुका है। कंपनी ने कहा कि ग्राहक सेल में स्मार्टफोन 40% और टीवी 55% तक छूट पा सकते हैं। इस सेल में OnePlus, Xiaomi, Redmi, Samsung, Tecno, Oppo और Realme सहित अन्य ब्रांडों के प्रोडेक्ट्स पर ऑफर है। अमेजन की यह सेल 14 मार्च 2022 तक लाइव रहेगी।

अमेजन सेल में ग्राहकों एचडीएफसी बैंक कार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। प्राइम मेंबर्स 20 हजार की छूट के साथ 6 महीने की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट जैसे लाभ उठा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी है। पावर बैंकों पर 70% तक और वायरलेस हेडफोन पर 60% तक की छूट दे रहा है।

अमेजन सेल पर बेस्ट ऑफर्स

OnePlus 9R पर 15 प्रतिशत छूट मिल रही है। 8जीबी + 128जीबी स्टोरेज के लिए 33,999 रुपए में उपलब्ध है। OnePlus 9R Pro पर 12 प्रतिशत की छूट है। OnePlus 9 पर 14 प्रतिशत की छूट है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं OnePlus Nord CE 2 5G के 6जीबी+128जीबी स्टोरेड मॉडल को 23,999 में खरीदा जा सकता है। इस पर 15,400 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।

RealMe Nazo 50A 4G+64GB स्टोरेज वैरिएंट पर 1500 रुपए की छूट मिल रही है। Samsung Galaxy M52 5G को सेल में 24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M12 पर 3500 का डिस्काउंट है। जिसकी बाद इसकी कीमत 10,499 रुपए है। वहीं Samsung M32 5G के 6जीबी+128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को छूट के बाद 20,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Redmi 9A Sport 1500 रुपए के डिस्काउंट के साथ 6,999 रुपए में बिक रहा है। Redmi Note 11 को 13499 और Xiaomi 11 Lite NE 6जीबी+128जीबी के सेट को 26,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

 

About rishi pandit

Check Also

Jio, Airtel, Vi के रिचार्ज प्लान में महंगाई, BSNL दे रहा सबसे सस्ते प्लान्स

जियो, एयरटेल और VI ने रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *