Wednesday , May 1 2024
Breaking News

National: Bhagwant Mann ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, शहीद भगत सिंह के गांव में लेंगे शपथ

Bhagwant Mann Claims To Form Government: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। मिली जानकारी के मुताबिक भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके लिए सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है।

विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए भगवंत मान

इससे पहले मोहाली में शुक्रवार को संपन्न हुई विधायक दल की बैठक में भगवंत मान को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया कि है कि भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ शहीद भगत सिंह के गांव खटकरकलां में लेंगे। शपथग्रहण से पहले भगवंत मान 13 मार्च यानी रविवार को अमृतसर में श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेकने जाएंगे और फिर अरविंद केजरीवाल के साथ भव्य रोड शो करेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान ने दिल्ली जाकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शपथ ग्रहण का न्योता भी दे दिया था। उनसे मिलने के बाद ही भगवंत मान वापस मोहाली लौटे तो उन्होंने अपने विधायकों को केजरीवाल का संदेश दिया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में दिल्ली का गवर्नेंस मॉडल को लागू करना है।

इसलिए शहीद भगत सिंह के गांव मेंं शपथ ग्रहण

शहीद भगत सिंह के गांव में भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण से आम आदमी पार्टी कई संदेश देना चाहती है। पहला भाजपा के राष्ट्रवाद को जवाब देना और दूसरा आम लोगों से जुड़े होने की छवि को देशभर में पहुंचाना। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में 92 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर कई विपक्षी नेता बुरी तरह हार गए हैं।

About rishi pandit

Check Also

पानी पुरी भारत में एक पसंदीदा स्ट्रीट फूड है, मुंबई एयरपोर्ट पर 333 रुपये में बिक रहे गो गप्पे

मुंबई पानी पुरी भारत में एक पसंदीदा स्ट्रीट फूड है और यह देश भर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *