Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Satna: भाजपा किसान मोर्चा जिला सतना की कामकाजी बैठक विंध्या मैरिज गार्डन में संपन्न

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शुक्रवार को किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं रीवा संभाग के प्रभारी अवनींद्र पटेरिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय (कृष्णा) विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, सांसद गणेश सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी किसान मोर्चा के प्रदेश के मंत्री  पदम सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह बिसेन, विनीत पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष शिया शरण कुशवाहा की उपस्थिति में संपन्न हुई ।

इस बैठक का संचालन महामंत्री अनुराग सिंह गुड्डा ने किया। बैठक में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत वंदन व अभिनंदन किया और अभी तक किसान मोर्चा के कार्यों का वृत्त रखा। जिसको सभी वरिष्ठ नेताओं ने सराहा। संबोधन की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं और सांसद ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और अभी संपन्न 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि कैनाल का पानी अति शीघ्र सतना जिले के किसानों के खेत तक पहुंचने वाला है। सांसद ने किसान मोर्चा के कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अपने जिले में किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन का विस्तार करें गांव-गांव और दूरस्थ स्थानों में रहने वाले प्रत्येक गरीब मजदूर किसान भाइयों से सतत संपर्क व संवाद कायम कर अंतिम स्तर में खड़े व्यक्ति तक पहुंच बनाकर किसान मोर्चा के कार्य को नीचे बूथ स्तर तक ले जाना है।

सांसद ने कहा कि प्रत्येक गांव में जा जाकर के चौपाल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाए। साथही इन्हें किसी प्रकार की समस्या आने पर मोर्चा के कार्यकर्ता म समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाए। किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एवं उनके पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएं। प्रत्येक किसान मोर्चा कार्यकर्ता का यह दायित्व है किसान कल्याण की योजनाओं की जानकारी रखें और उनका उल्लेख समय-समय पर होने वाले कार्यक्रमों में और गांव की बैठक और चौपाल में करें।

समापन में पधारे अतिथियों के सम्मान और उपस्थित सभी पदाधिकारी ,अतिथि ,और कार्यकर्ता बंधुओं के सहभोज के साथ संपन्न हुआ।उपरोक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रम को संपन्न करने में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, रामपाल यादव, लालजी द्विवेदी, नरेंद्र पटेल जिला मंत्री संतोष पांडे, राजा महेश गुप्ता, उद्भव शुक्ला,  प्रेमचंद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष इंजी शिवपाल सिंह, कार्यालय मंत्री अमर बहादुर बागरी, मीडिया प्रभारी विनय श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी राम सिंह, शोध विषयक प्रभारी गोकर्ण दिवेदी, शोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह, मंडल अध्य्क्ष  धर्मेंद्र सिंह तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, मनीष त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ नेता पवन पाण्डेय, राजेंद्र उपाध्याय,  रामानुज गौतम, वीरेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र सिंह शैलू , राम बहादुर सिंह, नंदकिशोर कुशवाहा, जुगल पयासी, मृत्युंजय सिंह, केदार पाण्डेय,अनुज सिंह ,ऋषि राज सिंह, अभिषेक पाण्डेय, सुरेश त्रिपाठी, तरुनेन्द्र पाण्डेय, रमेश तिवारी, सत्येंद्र सिंह मइया, दीन यादव, आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *