Sunday , May 5 2024
Breaking News

मेष के लिए इलेक्ट्रानिक उपकरण तो मिथुन के लिए स्वर्ण आभूषण की खरीदी शुभ

Dhanteras 2020 Zodiac Sign:varansi/ पुष्य नक्षत्र के बाद खरीदी का दूसरा महामुहूर्त धनतेरस 12 व 13 नवंबर को रहेगा। इस अवसर पर सुख-समृद्धि की देवी लक्षमी और कुबेर के साथ भगवान धनवंतरी का पूजन होगा। ज्योर्तिविदो के मुताबिक राशियों के मुताबिक की गई खरीदी जातकों के लिए लाभदायक होगी। मेष के लिए जहां इलकेट्रानिक उपकरण वही मिथुन के लिए सोने चांदी के आभूषण लेना लाभदायक बताई जा रही है। मतमतांतर के साथ पर्व को दो दिन मनाए जाने के पीछे विद्वानों के अलग-अलग तर्क है। हालांकि अधिकांश विद्वान 13 नवंबर को धनतेरस मनाना शास्त्र के अनुसार उचित बता रहे हैं। इस मौके पर बर्तन के साथ भूमि, भवन, दुकान, वाहन सहित कई चल-अचल संपत्ति की खरीदी मंगलकारी है। पढ़िए इंदौर से रामकृष्ण मुले की रिपोर्ट

ज्योर्तिविद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि 12 के पक्ष में सहमत विद्वानों कहना है कि 12 को द्वादशी तिथि शाम 6.18 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लगेगी। त्रयोदशी 12 को प्रदोषकाल में त्रयोदशी रहने से इस दिन ही धनतेरस मानी जानी चाहिए। इधर 13 नवंबर को धनतेरस मानने के पीछे विद्वानों का तर्क है कि त्रियोदशी तिथि 12 को रात 9.33 बजे शुरू होगी जो 13 नवंबर को शाम 6.01 बजे तक रहेगी। 13 को त्रियोदशी उदयाकाल और प्रदोषकाल दोनो समय रहेगा। इसके चलते 13 को धनतेरस मनाई जानी चाहिए। इसके अलावा 13 को धनतेरस मानी जाती है तो पांच दिनी दीपावली इबार चार दिन की हो जाएगी।

राशिनुसार ये खरीदे तो बनेंगे भाग्योदय के अवसर

– मेष : सोने के सिक्के के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदी उपयुक्त है।

– वृष : सोने के सिक्के के साथ चमकीले वस्त्र,चांदी खरीदना लाभदायक है।

-मिथुन : सोने के आभूषण,शुद्ध केशर, वाहन के खरीदने पर भाग्योदय होगा।

-कर्क : चांदी के बर्तन के साथ कपूर,घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे।

– सिंह: राशि वाले जातक तांबे,कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने के आभूषण खरीदें।

– कन्या : भगवान गणेश की मूर्ति,चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना चाहिए।

– तुला :चांदी के बर्तन के साथ सफेद चमकीला वस्त्र,सौन्दर्य का सामान अथवा सजावटी समान खरीदना शुभ रहेगा।

– वृश्चिक :इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण खरीदना उन्नतिकारक है।

– धनु : चांदी के जेवर,सिक्का आदि के साथ सुगंधित सामान खरीदना शुभ रहेगा।

– मकर : वाहन, कपड़े,चांदी के बर्तन,आभूषण खरीदे।

– कुम्भ :  दो पहिया वाहन, सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदें शुभ रहेगा।

– मीन : चांदी के सिक्के,चांदी के बर्तनके साथ तांबे का सामान अवश्य खरीदें।

धनतेरस: गुरुवार को खरीदी के मुहूर्त

शुभ : सुबह 6:42 से 8:04 बजे व शाम 4.16 से 5.38 बजे तक ।

चंचल : सुबह 10:48 से दोपहर 12:10 बजे व शाम 7:18 से रात 8:56 बजे तक।

लाभ: दोपहर 12:10 से दोपहर 1:32 बजे तक।

अमृत : दोपहर 1:32 बजे से 2:54 व शाम 5:38 से 7:18 बजे तक।

धनतेरस: शुक्रवार को खरीदी के मुहूर्त

चंचल : सुबह 6:43 बजे से 8:05 व शाम 4:17 से 5:39 बजे तक।

लाभ : सुबह 8:05 से 9:27 व रात 8:23 से 10:01 बजे तक ।

अमृत : सुबह 9:27 से 10:49 बजे तक।

शुभ : दोपहर 12:11 से 1:33 तक बजे तक।

About rishi pandit

Check Also

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं जरूर करें यह काम

खासतौर पर महिलाओं का इस बात का ख्याल रखना चाहिए की मां लक्ष्मी की कृपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *