Saturday , September 21 2024
Breaking News

मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता आईपीएल खिताब, दिल्ली को हराया

 IPL Final 2020: रोहित शर्मा की कप्तानी पारी (68) की मदद से मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेटों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के खिताब पर कब्जा जमाया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी कर कप्तान श्रेयस अय्यर (65 नाबाद) और रिषभ पंत (56) के अर्द्धशतकों से 7 विकेट पर 156 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 8 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनते हुए इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब हासिल किए। दिल्ली पहली बार फाइनल में पहुंचा था और उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

विजेता टीम को मिले 20 करोड़ रुपए

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 20 करोड़ रुपए का चेक और ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता दिल्ली टीम को साढ़े बारह करोड़ पर संतोष करना पड़ा। ट्रेंट बोल्ट को फाइनल का मैन ऑफ द मैच चुना गया। आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल सीजन के सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग प्लेयर चुने गए। केएल राहुल ने ऑरेंज कैप (सत्र में सबसे ज्यादा रन) और कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) पर कब्जा जमाया।

मुंबई को रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने अच्छी शुरुआत दिलाई। मार्कस स्टोइनिस ने मुंबई को पहला झटका दिया जब उन्होंने डी कॉक (20) को रिषभ पंत के हाथों झिलवाया। सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाकर रन आउट हुए, उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को बचाने के लिए अपने विकेट का बलिदान दिया। रोहित ने कगिसो रबाडा की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। यह उनकी इस सीजन में तीसरी फिफ्टी है। वे 36 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से इस मंजिल तक पहुंचे। रोहित शर्मा 68 रन बनाकर एनरिच नोर्किया की गेंद पर श्रेयस अय्यर द्वारा खूबसूरती से लपके गए। उन्होंने 51 गेंदों का सामना कर 5 चौके और 4 छक्के लगाए। मुंबई को तीसरा झटका 137 के स्कोर पर लगा। किरोन पोलार्ड 9 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड हुए। हार्दिक पोलार्ड 3 रन बनाकर एनरिच नोर्किया की गेंद पर अजिंक्य रहाणे को कैच थमाया। इसके बाद इशान किशन (33 नाबाद) और कृणाल पांड्या (1 नाबाद) ने जीत की औपचारिकताएं पूरी की।

इसके पूर्व ट्रेंट बोल्ट ने पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (0) को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों झिलवाया। ट्रेंट बोल्ट ने अपने दूसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे को विकेटकीपर डी कॉक के हाथों झिलवाया। उन्होंने 2 रन बनाए और दिल्ली को दूसरा झटका 16 के स्कोर पर लगा। राहुल चाहर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए जयंत यादव ने फॉर्म में चल रहे शिखर धवन (15) को बोल्ड किया। शिखर धवन ने 15 रन बनाए। दिल्ली को तीसरा झटका 22 के स्कोर पर लगा।

इसके बाद रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने दिल्ली की पारी को संभाला। पंंत ने नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर चौका लगाकर अर्द्धशतक पूरा किया। यह उनकी इस सीजन में पहली फिफ्टी हैं। वे 38 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर कोल्टर नाइल की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। श्रेयस अय्यर ने बुमराह की गेंद पर चौका लगाकर अर्द्धशतक पूरा किया। वे 40 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से फिफ्टी तक पहुंचे। शिमरोन हेटमायर (5) ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर नाथन कोल्टर नाइल को कैच थमाया। दिल्ली को पांचवां झटका 137 के स्कोर पर लगा।

 

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *