Wednesday , June 18 2025
Breaking News

MP: हैवानियत, नाचने की बात पर विवाद, युवक को घासलेट डालकर जलाया

Controversy over dance in ujjain district young man was burnt by putting kerosene: digi desk/BHN/उज्जैन/उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम आक्यानजीक में रहने वाले युवक को उसके पडोसियों ने ही घासलेट डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक ने अपने बयान में बताया कि पड़ोसी की पुत्री का विवाह था, जहां नाचने की बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि नगजी पुत्र प्रभुनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी आक्यानजीक उन्हेल के घर के सामने रहने वाले धन्ना पुत्र कालूनाथ की पुत्री का विवाह था। डीजे पर नाचने की बात को लेकर धन्ना का विवाद नगजी से हो गया था। जिसके बाद धन्ना उसके भाई कालू नाथ, गोविंद नाथ, जमीन बाई, शारदा बाई और कलाबाई ने मिलकर उसे पीट दिया और उस पर घासलेट डालकर आग लगा दी थी।

गांव के लोगों ने आग बुझाकर नगजी को उपचार के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस ने तहसीलदार से उसके कथन करवाए हैं जिसमें वह सभी पर आरोप लगा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने धन्ना व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपित फरार हैं। पुलिस सभी की तलाश में जुटी है।

 

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिनी इंदौर-बड़वानी का दौरा रद्द

इंदौर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 18 और 19 जून को मध्य प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *