Sunday , June 30 2024
Breaking News

Satna: सतना के खिलाड़ी जाएंगे जापान,  नमन उपाध्याय और सचिन सिंह वर्ल्ड कप जापान के लिए भारतीय दल में चयनित

  • नेशनल कुडो चैंपियनशिप में सतना के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य पदक जीते

  • कुडो एसोसिएशन ऑफ सतना के संरक्षक सांसद गणेश सिंह ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

  • नमन, सचिन, प्रथम ने स्वर्ण, ध्रुव ने रजत, प्रतीक एवं अथर्व ने जीता कांस्य पदक

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कुडो एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की मेजबानी में सोलन में आयोजित 12वी राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता एवं द्वितीय फेडरेशन कप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन मेडलिस्ट खिलाड़ियों के बीच मई में जापान में होने जा रहे वर्ल्ड कप के सिलेक्शन ट्रायल में सतना के नमन उपाध्याय और सचिन सिंह तोमर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है।
खिलाड़ियों के सतना पहुंचते ही कुडो एसोसिएशन ऑफ सतना के संरक्षक सांसद श्री गणेश सिंह जी ने संसदीय कार्यालय में सभी खिलाड़ियों का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया। खिलाड़ियों सहित एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर गौरी, पदम रंजन मिश्रा सहित समस्त पदाधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और वर्ल्ड कप में सिलेक्ट होने पर नमन और सचिन को अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिले में मार्शल आर्ट के जनक स्वर्गीय सिहान आरपी सिंह के मार्शल आर्ट क्षेत्र में किए गए भूतपूर्व कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि सांसद ट्रॉफी के समापन समारोह पर खिलाड़ियों का सम्मान ग्रेट खली के द्वारा किया जाएगा।

विस्तृत जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव राष्ट्रीय निर्णायक सेंसाई अंबुज सिंह ने बताया कि इस शानदार उपलब्धि के बाद सतना आने पर खिलाड़ियों का स्टेशन में बैंड बाजे और पुष्पहार के साथ भव्य स्वागत किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर गौरी, उपाध्यक्ष पद्म रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, राजनीत दिनकर, समाजसेवी राजेश दुबे, संजय उपाध्याय, शिवम सिद्धार्थ भारतीय, अंबुज सिंह करचूली, अभय सिंह भदौरिया, अखंड तिवारी, रुपेश शर्मा, पीयूष, शैलेंद्र कुशवाहा सहित आरपीएस एकेडमी के लगभग दो दर्जन खिलाड़ियों ने पुष्प हार और बैंड बाजे से खिलाड़ियों का स्वागत किया।

मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नमन उपाध्याय ने महत्वपूर्ण सीनियर 21 से 50 वर्ष 240 पीआई में गोल्ड, सचिन सिंह तोमर 16 से 19 वर्ष 270 पीआई में एक गोल्ड एक सिल्वर तथा प्रथम कुमार तिवारी 14 से 15 वर्ष 54 से 58 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। ध्रुव प्रताप सिंह ने 12 से 13 वर्ष 48 किलो से अधिक भार वर्ग में रजत पदक, विकास कुशवाहा 15 से 16 वर्ष 54 से 58 किलो वर्ग में कांस्य पदक, अथर्व गुप्ता ने 16 से 19 वर्ष 270 से अधिक पीआई में दो कांस्य पदक, तथा प्रतीक सिंह 19 से 21 वर्ष 240 पीआई में कांस्य पदक जीता।

14 से 20 फरवरी तक आयोजित इस इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमे प्रदेश टीम ने प्रमुख प्रशिक्षक डॉ सेंसाई एजाज खान के नेतृत्व में भाग लिया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। और इंडिया टीम में प्रदेश के रिकॉर्ड 10 खिलाड़ियों ने जगह बनाई।

नमन उपाध्याय और सचिन सिंह तोमर की नजर अब टोक्यो वर्ल्ड कप पर 

हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित 12वें राष्ट्रीय कूडो चैम्पियनशिप में सतना आरपीएस मार्शल आर्ट्स एकाडमी के खिलाड़ियों ने सेंसाई अम्बुज सिंह के मार्गदर्शन में सतना जिले का नाम न केवल गौरवान्वित किया बल्कि जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाले वर्ल्डकप में अपनी जगह भी सुनिश्चित कर ली। वर्ल्डकप के लिए सतना के दो खिलाड़ियों नमन उपाध्याय और सचिन सिंह तोमर का चयन किया गया है। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की प्रतियोगिता सोलन में 14 से 19 फरवरी तक हुई थी। सोमवार को रीवा-आनंदविहार एक्सप्रेस से सतना आने पर सपा नेता राजेश दुबे ने बैंडबाजों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत फूलों की माला पहनाकर किया। इस मौके पर सेंसाई अम्बुज सिंह, समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसायी रवि शंकर गौरी, पद्मरंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, राजनीत दिनकर ने सचिन तोमर, नमन उपाध्याय, अर्थव गुप्ता, प्रथम तिवारी, ध्रुव प्रताप सिंह, विकास कुशवाहा, प्रतीक सिंह खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर आरपीएस मार्शल आर्ट्स अकैडमी डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह, अशोक अग्रवाल, भरत गुप्ता, संजीव मिश्रा, संयोग सिंह, वरुण भट्टाचार्य आदि ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

भारतीय महिला हॉकी टीम के 33 संभावित सदस्यों का ऐलान

बेंगलुरु,  हॉकी इंडिया ने 33 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। टीम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *