Monday , July 8 2024
Breaking News

Anuppur by Election 2020 Results: बिसाहूलाल का दबदबा कायम, लगातार बनाए हुए हैं बढ़त

Anuppur by Election 2020 Results:अनूपपुर/ विधानसभा अनूपपुर के उपचुनाव परिणाम में अभी तक भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। छटवे राउंड तक उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने करीब 11 हजार मतों से बढ़त बना ली है। अनूपपुर का यह उप चुनाव कांग्रेस के कद्दावर नेता बिसाहूलाल सिंह के पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाने के कारण हुआ है।

इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत जनता के हवाले कर रखी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 3 नवंबर को 73.28 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें 1 लाख 70 हजार 392 मतदाताओं में से 1 लाख 24 हजार 871 मतदाताओं ने मतदान किया। 87 हजार 324 पुरुष मतदाताओं में से 66 हजार 70 व 83 हजार 64 महिला मतदाताओं में से 58 हजार 801 महिला मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया। आज इसी का परिणाम आना है कि मतदाताओं ने किसे अपना विधायक चुना है। मतगणना कार्य को संपन्न करने के लिए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह को नियुक्त किया है। जिनके मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

220 ईवीएम की गिनती 18 चरणों में

मतगणना प्रक्रिया में 220 ईवीएम की गिनती 18 चरणों में की जाएगी इसके लिए 2 हॉल में व्यवस्था बनाई गई है। दोनों हॉल में 7-7 टेबल लगाई गई हैं। इस हेतु पृथक से पोस्टल बैलट गणना हॉल में 3 टेबल लगी हैं। प्रत्येक टेबल में एक एआरओ नियुक्त किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Maihar: वर्षाकाल में गौवंश सडक पर नहीं रहे, सुनिष्चित करे-कलेक्टर

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने राज्य शासन के निर्णय अनुसार वर्षाकाल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *