Friday , July 5 2024
Breaking News

मुंबई और दिल्ली के बीच होगा खिताबी मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

IPL 2020 Final LIVE :dubai/ इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज शाम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई की निगाहें अपने पांचवें खिताब पर टिकी रहेंगी, जबकि दिल्ली पहली बार चैंपियन बनने के लिए पूरा जोर लगाएगा। इस मुकाबले में आंकड़ों के लिहाज से मुंबई का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है क्योंकि मुंबई इस सीजन में दिल्ली को तीन बार हरा चुकी है।

मुंबई ने दिल्ली को अपने पहले राउंड रॉबिन मैच में 5 विकेट से हराया था, इस मैच में क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव ने अर्द्धशतक लगाए थे। इसके बाद मुंबई ने दूसरे मैच में दिल्ली पर 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली को 110/9 पर रोका था। इसके बाद मुंबई ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली पर 57 रनों से जीत दर्ज की थी। डी कॉक, यादव, इशान किशन और हार्दिक पांड्या की उम्दा बल्लेबाजी के बाद बोल्ट और बुमराह ने घातक गेंदबाजी से दिल्ली की पारी को ध्वस्त किया था। मार्कस स्टोइनिस ने 65 रन बनाकर हार के अंतर को कम किया था।

किन टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2020 का फाइनल?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी मंगलवार को आईपीएल 2020 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा IPL 2020 का फाइनल?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होने वाला आईपीएल 2020 का खिताबी मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा

कब और कितने बजे से खेला जाएगा IPL 2020 का फाइनल?

IPL 2020 का फाइनल मंगलवार (10 नवंबर 2020) को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

कितने बजे होगा IPL 2020 के फाइनल का टॉस?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल फाइनल का टॉस भारतीय समयानुसार मंगलवार को शाम 7 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं IPL 2020 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल 2020 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकेगा।

कहां देख सकते हैं मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले आईपीएल फाइनल की लाइव स्ट्रिमिंग?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल फाइनल की LIVE Streaming आप Hotstar App पर देख सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *