Friday , May 17 2024
Breaking News

IPL Auction 2022: 4 करोड़ में बिके शिवम, ईशांत शर्मा को किसी टीम ने नहीं खरीदा

IPL Auction 2022 Live: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा नीलामी का आज (रविवार) दूसरा दिन है। पहले दिन की ऑक्शन में 10 मार्की खिलाड़ी समेत 74 खिलाड़ी खरीदे गए। ईशान किशन सबसे अधिक 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस की टीम में गए। वे अबतक आईपीएल सीजन के सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर खिलाड़ी बने हैं। नीलामी में 2 करोड़ बेस प्राइज के मार्की प्लेयर में सबसे महंगे श्रेयस अय्यर रहे। उन्हें केकेआर ने 12.25 करोड़ में खरीदा। वहीं मध्यप्रदेश के आवेश खान को लखनऊ टीम ने 10 करोड़ में खरीदा है। पिछले आईपीएल सीजन में आवेश ने 24 विकेट लिए थे। आज सबसे ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा सकती है।

लखनऊ ने वोहरा को खरीदा

केकेआर ने रिंकू सिंह को 55 लाख रुपए में खरीदा। मनन वोहरा को 20 लाख रुपए में लखनऊ टीम ने खरीदा है। रिकी भुई को खरीदने में किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

दूसरे दिन का ताजा अपडेट

1. खलील अहमद – 5.25 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

2. दुष्मंता चमीरा – 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स

3. चेतन सकारिया – 4.20 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

4.संदीप शर्मा – 50 लाख, पंजाब किंग्स

5.नवदीप सैनी- 2.60 करोड़, राजस्थान रॉयल्स

6. जयदेव उनादकट- 1.30 करोड़, मुंबई इंडियंस

7. मयंक मार्केडय – 65 लाख, मुंबई इंडियंस

8. महेश तिकसाना – 70 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स

इन खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा

1. ईश सोढ़ी

2. पीयूष चावला

3. कर्ण शर्मा

4. विराट सिंह

5. हिम्मत सिंह

6. सचिन बेबी

7. हरनूर सिंह

8. हिमांशु राणा

9. ईशांत शर्मा

पंजाब के लिए खेलेंगे ओडिएन स्मिथ

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडिएन स्मिथ को पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

गुजरात ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

गुजरात टाइटन्स ने जयंत यादव को 1.10 करोड़ रुपए, डोमिनेक ड्रेक्स 1.10 करोड़ और विजय शंकर को 1.40 करोड़ रुपए में खरीदा है।

लियम लिविंगस्टोन को पंजाब ने खरीदा

चेन्नई से खेलेंगे शिवम दुबे

शिवम दुबे के लिए नीलामी के दूसरे दिन जंग देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम को 4 करोड़ में खरीद लिया।

इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन ने टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लियम को 11.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

बड़े खिलाड़ी रहे अनसॉल्ड

चेतेश्वर पुजारा, इयॉन मोर्गन, डेविड मलान और एरोन फिंच को किसी ने नहीं खरीदा है।

1 करोड़ में बिके रहाणे

अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ में खरीद लिया। वहीं मनदीप सिंह को 1.10 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।

एडन मार्करम को हैदराबाद ने खरीदा

साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ में खरीद लिया है।

राजस्थान रॉयल्य ने इन प्लेयर्स को खरीदा

1. प्रसिद्ध कृष्णा – 10 करोड़

2. शिमरॉन हेटमेयर – 8 करोड़

3. ट्रेंट बोल्ट – 8 करोड़

4. देवदत्त पडिक्कल – 7.75 करोड़

5. युजवेंद्र चहल- 6.50 करोड़

6. रविचंद्रन अश्विन – 5 करोड़

7. रियान पराग – 3.80 करोड़

8. केसी करियप्पा – 30 लाख

रिटेन हुए प्लेयर्स

संजू सैमसन – 14 करोड़

जोस बटलर – 10 करोड़

यशस्वी जायसवाल – 4 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 खिलाड़ी को खरीदा

1. निकोलस पूरन – 10.75 करोड़

2. वॉशिंगटन सुंदर – 8.75 करोड़

3. राहुत त्रिपाठी – 8. 50 करोड़

4. अभिषेक शर्मा – 6. 50 करोड़

5. भुवनेश्वर कुमार – 4.20 करोड़

6. टी. नटराजन – 4 करोड़

7. कार्तिक त्यागी – 4 करोड़

8. प्रियम गर्ग – 20 लाख

9. श्रेयस गोपाल – 75 लाख

10. जगदीश सुचिथ – 20 लाख

रिटेन हुए प्लेयर्स

केन विलियमसन – 14 करोड़

अब्दुल समद – 4 करोड़

उमरान मलिक – 4 करोड़

लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदे 8 खिलाड़ी

1. आवेश खान- 10 करोड़

2. जेसन होल्डर – 8.75 करोड़

3. क्रुणाल पंड्या – 8.25 करोड़

4. मार्क वुड – 7.75 करोड़

5. क्विंटन डिकॉक- 6.75 करोड़

6. दीपक हुड्डा – 5.75 करोड़

7. मनीष पांडे – 4.60 करोड़

8. अंकित राजपूत – 50 लाख

ड्राफ्ट किए प्लेयर्स

केएल राहुल – 17 करोड़

मार्कस स्टोइनिस – 9.2 करोड़

रवि बिश्नोई – 4 करोड़

गुजरात ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

1. लॉकी फर्ग्यूसन – 10 करोड़

2.राहुल तेवतिया – 9 करोड़

3. मोहम्मद शमी – 6.25 करोड़

4. आर साई किशोर – 3 करोड़

5. अभिवन मनोहर – 2.60 करोड़

6. जेसन रॉय – 2 करोड़

7. नूर अहमद – 30 लाख

ड्राफ्ट किए प्लेयर्स

हार्दिक पंड्या – 15 करोड़

राशिद खान – 15 करोड़

शुभमन गिल – 8 करोड़

पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

1. कैगिसो रबाडा – 9. 25 करोड़

2. शाहरुख खान – 9 करोड़

3. शिखर धवन – 8.25 करोड़

4. जॉनी बेयरस्टो – 6.75 करोड़

रिटेन किए प्लेयर्स

मयंक अग्रवाल – 12 करोड़

अर्शदीप सिंह – 4 करोड़

 

About rishi pandit

Check Also

आईजीआई पर दिल्ली-वड़ोदरा की एअर इंडिया की एक उड़ान में टिशू पेपर पर ‘बम’ लिखा मिला, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर दिल्ली-वड़ोदरा की एअर इंडिया की एक उड़ान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *