Sunday , October 6 2024
Breaking News

Celebs: करिश्मा तन्ना ने अपनी शादी के रिसेप्शन पर किया बोल्ड डांस

Karishma Tanna Wedding: digi desk/BHN/मुंबई/  टीवी इंडस्ट्री में शादियों का मौसम चल रहा है। एक के बाद एक एक्ट्रेस वेडिंग कर रही हैं। श्रद्धा आर्या, मौनी रॉय के बाद अब करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) शादी के बंधन में बंध गई है। करिश्मा ने 5 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (Varun Bangera) से शादी कर ली है। तन्ना और बंगेरा की शादी मुंबई में हुई। इस विवाह में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। अभिनेत्री ने खुद फोटोज शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। अब उनके रिसेप्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें करिश्मा तन्ना फिल्म पुष्पा के सॉन्ग ‘ओ ओ अंटावा’ पर डांस करती नजर आई। इस वीडियो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

डीप नेक वन पीस ड्रेस में आई नजर

करिश्मा तन्ना वीडियो में गोल्डन कलर के डीप नेक वन पीस ड्रेस में नजर आई। उन्होंने बाल खुले रखे हैं। वह जमकर डांस करती दिखाई दी। करिश्मा का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने दिल और आग की इमोजी भी शेयर की है।

शादी में पहना पेस्टल पिंक लहंगा

करिश्मा तन्ना ने अपनी शादी पर पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था। जिसके साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की। दुल्हन बनी करिश्मा बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं करिश्मा और वरुण का एक और प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वरुण बंगेरा करिश्मा को सिंदूर लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

बिजनेसमैन हैं वरुण बंगेरा

बता दें करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वरुण एक बिजनेसमैन हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

 

About rishi pandit

Check Also

रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमायेगी सारा अर्जुन

मुंबई  दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सारा अर्जुन सिल्वर स्क्रीन पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *