Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Weekly Rashifal: इस हफ्ते आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा, जानिए शुभ रंग – शुभ अंक

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) : परिस्थितियों, नियमों व कुछ लोगों के कारण निराश व मार्ग में बाधा महसूस करेंगे। उनसे सीधे टकराने के बजाय बचकर निकलने का प्रयास करें। निजी संबंध संवेदनशील रहेंगे, उन्हें प्रेम व फिक्र के भावों से सींचें। व्यावसायिक कार्यों व वित्तीय लेनदेन में अस्थायी विलंब हो सकता है। स्वार्थी व्यक्ति से बचें। संसाधनों का संचय करें। दूसरों की अपेक्षाएं पूरी करने की कोशिशों के मध्य अपनी आवश्यकताओं की अनदेखी न करें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: सैफ्रन

वृष (21 अप्रैल-21 मई): द्वंद्व का सामना करना पड़ेगा। एक समय पर दो पृथक परिस्थितियों को हल करने में व्यस्त रहेंगे। योजनाएं पूर्ण न होने के कारण निराशा हो सकती है। व्यावसायिक परिस्थितियों व निजी संबंधों के अत्यधिक विश्लेषण से तनाव उत्पन्न हो सकता है। सही उत्तर के लिए अंतर्मन की सुनें। कार्य में क्षणिक विलंब आपके पक्ष में है। मित्रों व स्वजनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताहांत में उत्सव व आनंद का माहौल बनेगा। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: स्काई ब्लू

मिथुन (22 मई-21 जून): कार्यस्थल पर कठिन परिश्रम करते हुए नई शुरुआत करेंगे। सतत प्रयासों से व्यावसायिक व निजी जीवन में बदलाव लाएंगे। जीवन में प्रेम रहेगा। उसे प्रतिबद्धता से मजबूती देंगे। पारिवारिक मामले हल होंगे। कार्यस्थल पर तौर-तरीकों में परिवर्तन लाते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दें। किसी भी प्रकार की सीमाएं आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकतीं। अपने निर्णयों को प्रभावित करने का मौका किसी को न दें। शुभ अंक: 11 शुभ रंग: गोल्डन यलो
कर्क (22 जून-22 जुलाई): कार्यस्थल पर विभिन्न मामलों को बुद्धिमानी से हल करेंगे। फलस्वरूप सराहना मिलेगी। प्राथमिकताओं, मूल्यों व न्याय के लिए मुखर होंगे। निजी संबंधों को प्रतिबद्धता से मजबूती मिलेगी, पर उससे पहले गलतफहमी दूर करने की आवश्यकता है। निर्णय लेना कठिन प्रतीत होगा। उसे अगले सप्ताह तक विलंबित करना उचित होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वजनों को देखभाल की आवश्यकता होगी। अंक: 5 शुभ रंग: टरक्वायज
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): जीवन में सब प्रचुरता के साथ उपलब्ध होगा, उनका आनंद उठाएं। व्यावसायिक व पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण हल करेंगे। सामाजिक व व्यावसायिक जीवन में अहम लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। मित्रों के प्रति सहृदय रहेंगे। किसी घमंडी उम्रदराज महिला से सचेत रहें, अकारण ही उसकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति के साथ आनंद के पल साझा करेंगे। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: रस्टी आरेंज
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): जीवन के विविध क्षेत्रों में नई शुरुआत करेंगे। अनुगामी बनने के बजाय नेतृत्वकर्ता की भूमिका अपनाएंगे। अन्य लोगों के प्रति सहृदय रहते हुए परिस्थितियों का कुशलता से प्रबंधन करेंगे। प्रतिष्ठित पदों पर आसीन लोगों के साथ सार्थक संवाद करेंगे। निजी जीवन में प्रेम की दस्तक होगी। लंबे अंतराल तक रहे तनाव व संघर्ष के बाद वित्तीय स्थिरता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खेलों व अभिरुचि की गतिविधियों में भाग लेंगे। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गोल्डन यलो

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): कुतर्क करने वाली किसी महिला के विरोध का सामना करना पड़ेगा। जटिल परिस्थितियों का सूझबूझ से सामना करेंगे। प्राथमिकताओं व लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए चीजों का कुशल प्रबंधन करेंगे। व्यावहारिक मामलों को हल करने का सही समय है। व्यावसायिक जीवन में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मानसिक तनाव स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है, उससे बचें। प्रियजनों संग सुखद वक्त बिताएंगे। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: स्काई ब्लू

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): संबंधों में स्वातंत्र्य व संतुलन रहेगा। परिस्थितियों व लोगों के संबंध में निर्णय लेते समय अंतर्मन पर भरोसा करें। जटिल मामलों के समाधान के लिए आपकी मौजूदगी अनिवार्य होगी। भावनाओं में उतार-चढ़ाव आएगा। व्यावसायिक जीवन में लाभ-हानि के बाद स्थिरता प्राप्त होगी। उत्साह में संतुलन न खोएं। निजी संबंध संवेदनशील व सहयोगपूर्ण रहेंगे। महिलाओं की जीवन में अहम भूमिका रहेगी। दुर्घटना से सचेत रहें। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: स्काई ब्लू

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): खानपान व भावुकता का अतिरेक हो सकता है। आत्मकेंद्रित रहते हुए बाह्य जीवन में संतुलन बिठाने की आवश्यकता है। निजी संबंध संवेदनशील हैं, उन्हें स्नेह व फिक्र के भावों से सींचें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निजी व व्यावसायिक मामलों में अंतर्मन की सुनें। मित्र प्रभावित करने का प्रयास करेगा, पर निज स्वातंत्र्य आपके लिए अहम है। प्रेम व मित्रता में वादों की अनदेखी से निराशा हो सकती है। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): मूल्यों, प्राथमिकताओं व दृष्टिकोण में परिवर्तन आएगा। कुछ अध्यायों का अंत व कुछ नई शुरुआतें होंगी। फलस्वरूप उत्साह महसूस करेंगे। घर व कार्यस्थल पर अतीत के बोझ से मुक्त होकर नई दिशा में कदम बढ़ाएंगे। कुछ अप्रत्याशित परिवर्तन फायदेमंद साबित होंगे। मूल्यों व न्याय के लिए मुखर होंगे। योजनाओं व तौर-तरीकों में बदलाव लाएंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी व निवास में परिवर्तन का योग है। शुभ अंक: 16 शुभ रंग: रेड

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): घर व कार्यस्थल पर व्यवस्था कायम करेंगे। व्यावसायिक साझेदारी में लाभ की स्थिति बनेगी। व्यावसायिक जीवन में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फलस्वरूप प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन से सराहना के साथ ही यात्रा का अवसर मिलेगा। निजी संबंधों में किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से बचें। व्यावहारिक मामलों में अत्यधिक संलिप्तता से रचनात्मकता प्रभावित हो सकती है। जीवन में संतुलन बिठाएं। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: डीप रेड

मीन (20 फरवरी-20 मार्च)निजी जीवन सुखमय व व्यावसायिक मामलों में संतुष्टि का भाव रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खेलों व अभिरुचि की गतिविधियों में भाग लेंगे। मित्रों के साथ जश्न मनाएंगे, पर खानपान के अतिरेक से बचें। कोई अहंकारी स्वजन व्यग्र कर सकता है। जीवन में प्रेम रहेगा। अप्रत्याशित उपहार मिल सकता है। निजी वस्तुओं की खरीदारी से व्यक्तित्व को आकर्षण प्रदान करेंगे। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटस पिंक

About rishi pandit

Check Also

पैरों के तलवे पर ये शुभ चिन्ह: राजयोग के प्रतीक

सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक संरचना के आधार पर ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *