Sunday , September 29 2024
Breaking News

घर बनाते समय नहीं रखा वास्तु का ध्यान, तो अब करें ये आसान उपाय

घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखा जाना जरूरी माना जाता है। वरना वास्तु दोष के चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बिना पैसे खर्च किए उपयोग में ला सकते हैं। इन उपायों से आपको वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है।

इस दिशा में रखें कलश

अगर आपको लगता है कि आपके घर के वास्तु दोष है, तो आप घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में एक कलश रख सकते हैं। हिन्दू धर्म में कलश को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। यही कारण है कि इसे रखने से आपके ऊपर भगवान गणेश का आशीर्वाद बना रहता है।

कैसे बनाएं स्वास्तिक

घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाना चाहिए। स्वास्तिक बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि स्वास्तिक नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा हो। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

घोड़े की नाल का ऐसे करें इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इसे घर में लगाकर वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं। घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की पूरी नाल लगाना शुभ होता है। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।  

यहां लगाएं पंचमुखी हनुमान की तस्वीर

वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में होना अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आपका प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर है, तो घर के द्वार में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर पंचधातु से बना पिरामिड लगा सकते हैं। इस उपाय से भी वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।

करें ये आसान उपाय

वास्तु के अनुसार, घर का किचन आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में होना अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो ऐसे में आप आग्नेय कोण में एक छोटा बल्ब लगा कर उसे रोजाना जलाएं। साथ ही घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए कपूर का उपाय भी बेहद कारगार साबित होता है। घर के जिस हिस्से में वास्तु दोष हो वहां पर कपूर रख दें। कपूर के खत्म होने पर दोबारा वहां दोबारा कपूर रख दें।

About rishi pandit

Check Also

10 शौक जिनसे आप कर सकते हैं मोटी कमाई

अगर आपको भी कोई शौक है और उसे ही आप अपना प्रोफेशन बनाना चाहते हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *