Saturday , September 21 2024
Breaking News
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत उर्फ़ राम रहीम

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल, 21 दिन रहेगा जेल से बाहर

Gurmeet Ram Rahim Singh: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ साध्वी दुष्कर्म, पत्रकार और पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। जेल जाने के बाद यह दूसरा मौका है जब Gurmeet Ram Rahim Singh की फरलो मंजूर की गई है। इससे पहले पिछले साल मई 2021 में उसे 48 घंटे की पैरोल मिली थी। इस दौरान वह अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए गुरुग्राम में गया था। कोर्ट का ताजा फैसला आने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि वह किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकता है। उसे लेने के लिए गाड़ियां पहले ही पहुंच चुकी हैं। माना जा रहा है कि अभी वह गुडगांव जाएगा।

बता दें, पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त 2017 को साध्वी दुष्कर्म मामले में Gurmeet Ram Rahim Singh को दोषी करार दिया था, जिसके बाद 28 अगस्त को उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी। सजा सुनाने के बाद Gurmeet Ram Rahim Singh को हेलीकाप्टर से सुनारिया जेल में भेजा गया था। बाद में Gurmeet Ram Rahim Singh को पत्रकार छत्रपति और पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई। तभी से वह यहां केस था।

पंजाब चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम बाहर, क्या पड़ेगा असर

डेरा प्रमुख की 3 सप्ताह की पैरोल को आगामी 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अहम बताया जा रहा है। सिरसा स्थित संप्रदाय के नेता का राज्य की कई विधानसभा सीटों पर बड़ा प्रभाव है।

 

About rishi pandit

Check Also

बिहार के एनआईटी बिहटा में आंध्र प्रदेश की छात्रा ने किया सुसाइड, पटना कैंपस में देर रात तक हंगामा

पटना. पटना में एनआईटी की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आंध्रप्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *