Saturday , April 27 2024
Breaking News

Satna: CM के कार्यक्रम में जा रही पुलिस पार्टी का वाहन कार से टकराया, 6 घायल, मुख्यमंत्री ने दिए जवानों के समुचित इलाज के निर्देश

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/  रैगांव विधानसभा अंतर्गत दुर्गापुर गांव में आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में सुरक्षा प्रदान करने के लिए सतना शहर से जा रहा पुलिस का वाहन एक शिफ्ट कार से टकरा गया। हादसे में लगभग छह पुलिस कर्मी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के आसपास सतना से दुर्गापुर जा रही पुलिस पार्टी का वाहन रेरुआ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मुख्यमंत्री ने सतना जिले में पुलिस वाहन और कार में हुई भिडंत में घायल हुए पुलिस के 5 जवानों के स्वास्थ्य के संबंध में जिला कलेक्टर से जानकारी प्राप्त की एवं घायल पुलिस जवानों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्गापुर में  हितग्राही सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर बूथ विस्तारक कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमानुसार वे खजुराहो से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे नागौद हैलीपैड आएंगे। नागौद के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री श्री चौहान हैलीकॉप्टर द्वारा दोपहर एक बजे रैगांव क्षेत्र के दुर्गापुर ग्राम पहुंचेंगे। दुर्गापुर ग्राम में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान दुर्गापुर हैलीपैड से अपरान्ह 3ः10 बजे हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

Rewa: अमेठी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, रीवा निवासी चालक समेत दो की मौत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *