MP ips transfer 6 ips officers transferred in madhya pradesh: digi desk/BHN/भोपाल/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद शनिवार को गृह विभाग ने मुरैना के पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार को हटा दिया। बीस जनवरी को कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-एसपी कांफ्रेंस में चिह्नित अपराध के मामलों में सबसे कम 11.11 प्रतिशत सजा मुरैना में होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। मुरैना के अलावा रतलाम और बालाघाट के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कांफ्रेंस के दौरान मुरैना के पुलिस अधीक्षक से पूछा था कि चिह्नित अपराधों के मामलों में सजा का प्रतिशत आपके जिले में सबसे कम क्यों है। इसके जवाब में उन्होंने बताया था कि 11 माह से लगातार बैठक हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आनलाइन तो इसकी कोई जानकारी दर्ज नहीं है। बैठक वही सही मानी जाएगी, जो कलेक्टर की अध्यक्षता में हो। चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई न होने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अप्रसन्न्ता जताई थी। इसके बाद शनिवार को गृह विभाग ने मुरैना के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। वहीं, 2009 बैच के अधिकारी शशिकांत शुक्ला सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को निदेशक एफएसएल मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
अधिकारी- वर्तमान- नवीन पदस्थापना
- – ललित शाक्यवार- उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक मुरैना-उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय
- – मुकेश कुमार श्रीवास्तव- सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय-पुलिस अधीक्षक सीधी
- – गौरव कुमार तिवारी- पुलिस अधीक्षक रतलाम- पुलिस अधीक्षक एटीएस पुलिस मुख्यालय
- – अभिषेक तिवारी- पुलिस अधीक्षक बालाघाट- पुलिस अधीक्षकक रतलाम
- – आशुतोष बागरी- सेनानी, 17वीं वाहिनी भिंड-पुलिस अधीक्षक मुरैना
- – समीर सौरभ-सेनानी हाकफोर्स बालाघाट- पुलिस अधीक्षक बालाघाट
Bhaskar Hindi News