Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP Weather Alert: अब छा सकते हैं बादल, बारिश के भी आसार!

Know the condition of the weather of madhya pradesh now clouds may prevail there is a possibility of rain: digi desk/BHN/भोपाल/ हवाओं का रुख उत्तरी बना रहने के कारण मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। इसी क्रम में बुधवार को चार शहरों शिवपुरी, कटनी, भिंड, सागर में शीत लहर का प्रभाव रहा। भिंड, ग्वालियर, खजुराहो में तीव्र शीतल दिन रहा। रीवा, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, छतरपुर, विदिशा, रायसेन और शिवपुरी में शीतल दिन रहा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के आसार हैं। इसके प्रभाव से शुक्रवार से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने की संभावना है। साथ ही ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वातावरण में नमी कम होने और हवा का रुख उत्तरी बना रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। उधर बादल छंट जाने के कारण धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई।

इस वजह से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के पास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसका विशेष प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना कम है। उधर शुक्रवार से एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से शुक्रवार से ही भोपाल सहित ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में बादल छा सकते हैं। ग्वालियर- चंबल संभागों के जिलों में बौछारें भी पड़ सकती हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *