Sunday , July 7 2024
Breaking News

पत्नी पर आया गुस्सा तो पति ने बेटी को मार दी गोली

सतना भास्कर हिंदी न्यूज़। पिता के गुस्से से माँ का बीच बचाव करने के फेर में बेटी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। इस सनसनीखेज वारदात को जिसने भी सुना दंग रह गया। पिता के कहर से मां को बचाना उसकी बेटी को ऐसा महंगा पड़ा कि कल तक जिस पिता की वह कलेजे का टुकड़ा थी उसी बाप ने गोली मार बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मां तो बच गई लेकिन विवाद के बाद बेटी माता- पिता व भाई से दो बोल भी न बोल सकी। गोली पेट मे लगी जान बचाने पड़ोसी अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक घटना बरौंधा थाना क्षेत्र के केल्हौरा गांव की है। पुलिस ने शव को मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मरचुरी में रखवा दी दिया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में बरौंधा पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।

सुबह से बीवी से कर रहा था झगड़ा

इस घटना के संदर्भ में थाना प्रभारी बरौंधा के अनुसार आरोपी अखिलेश्वर सिंह उर्फ दीपू सिंह बघेल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस के सूत्र यह बताते हैं कि आरोपी दीमागी तौर से बीमार था और दो दिन पहले वह सतना भी आया था। घर वापस जाने के बाद उसकी पत्नी से विवाद होने लगा तो भाई-बहन बीच-बचाव करने सामने आ गए। बेटी पहले अपनी मां को वहां से हटाया तो बाप-बेटे में विवाद होने लगा जबकि भाई-बहन अपने पिता को समझा रहे थे। तभी बेटे से कहासुनी के दौरान आरोपी ने बंदूक निकाल ली। बताया यह जा रहा कि फायर उसने बेटे की तरफ किया था लेकिन भाई को हटाने के चक्कर में बहन की जान चली गई।

लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

तराई में इन दिनों डकैतों व बदमाशों की बंदूकें शांत हैं तो इन्हीं बदमाशों से आत्मरक्षा के लिए तराई क्षेत्र के ग्रामीणों को दी गई बंदूके अपनो के लिए ही दुश्मन बन गर्इं। शनिवार की दोपहर तकरीबन साढे 3 बजे आरोपी अखिलेश्वर सिंह पिता भागवत सिंह बघेल 45 साल निवासी केल्हौरा थाना बरौंधा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक 12 बोर डबल बैरल से फायर कर दिया और निशाने पर आरोपी की 18 वर्षीय बेटी शुभी सिंह बघेल थी। बंदूक से निकली गोली बेटी के पेट में समा गई और उसकी जान निकल गई।
हत्या का मुकदमा दर्ज
घटना के बाद बरौंधा पुलिस को पड़ोसिया ने सूचना दी और बताया कि दीपू सिंह ने अपनी 18 साल की बेटी शुभी को गोली मार दी है। मौके पर पहुंची बरौंधा पुलिस को यह जानकारी मिली कि प्राइवेट वाहन से घायल अवस्था में शुभी को मझगवां अस्पताल ले जाया गया है। जब तक शुभी अस्पताल पहुंची तो वह उपचार के लायक नही बची थी, लिहाजा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पीएम किया और पुलिस को पूरी जानकारी बताई।

About rishi pandit

Check Also

टीकमगढ़ के ग्राम छिपरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में रही व्यवस्था

लाड़ली बहना, गैस रिफिल अनुदान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *