Thursday , November 5 2026
Breaking News

Marriage: 22 जनवरी से फिर गूँज उठेगी शहनाई, 7 माह में विवाह के 34 सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Shehnai will resonate from 22nd january 34 best muhurat for marriage in seven months: digi desk/BHN/उज्जैन/ पंचांगीय गणना के अनुसार 15 जनवरी मकर संक्रांति से धनुर्मास (मल मास) का समापन हो गया है। 22 जनवरी से एक बार फिर विवाह आदि मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होगा और शहनाई की गूंज सुनाई देगी। आने वाले सात माह में शुभ, मांगलिक कार्यों के लिए अनेक शुभ मुहूर्त हैं। विवाह के लिए 34 श्रेष्ठ मुहूर्त बताए गए हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार देव प्रबोधिनी एकादशी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 14 जनवरी तक धनुर्मास होने से एक माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम लगा रहा। मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होती ही एक बार फिर मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त का आरंभ हो रहा है।

इन कार्यों की शुरुआत

पंचांगीय गणना में 22 जनवरी से विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन, मूर्ति प्रतिष्ठा आदि के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त की शुरुआत हो रही है। इन मुहूर्तों में उक्त सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी रहेगी। इस दिन से चातुर्मास का शुभारंभ होगा और चार माह के लिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त के दिनांक

विवाह के शुभ मुहूर्त (दिनांक)

  • -जनवरी : 22, 23, 25
  • -फरवरी : 5, 6, 9, 10, 18, 19
  • -अप्रैल : 14, 15, 19, 20, 21, 22, 23
  • -मई : 2, 3, 9,10, 12, 18, 20, 26, 31
  • -जून : 1, 6, 8,11,14,21
  • -जुलाई : 3, 8, 9

यज्ञोपवीत (जनेऊ) के शुभ मुहूर्त (दिनांक)

  • -जनवरी : 23,30
  • -फरवरी : 2,3,10,18
  • -अप्रैल : 3,6,21
  • -मई : 4,5,6,12,13,18,20
  • -जून : 2,10,16

चौलकर्म (मुंडन) के शुभ मुहूर्त (दिनांक)

  • -जनवरी : 18,24,28
  • -फरवरी : 3,6,7,14
  • -मई : 7,8,13,14,18,26,27
  • -जून : 1,4,10,19

मूर्ति प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त (दिनांक)

  • -जनवरी : 22,23
  • -फरवरी : 3,5,6,7,10,14,19
  • -अप्रैल : 9,10,16,17,23
  • -मई : 4,6,7,8,12,13,14,20,26,27
  • – जून : 10, 11, 19

About rishi pandit

Check Also

कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का खास महत्व, रोज दीपक जलाने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

 Kartik Month Tulsi Puja: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को बहुत शुभ और पवित्र माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *