Sunday , September 22 2024
Breaking News

उत्तर से जबलपुर होकर दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों का रेलवे ने जारी किया नया रूट

new train rute:जबलपुर/ जबलपुर से नागपुर होते हुए दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों को अभी जबलपुर से इटारसी होते हुए नागपुर जाना होता है, लेकिन रेलवे ने तकरीबन 20 साल पुरानी जबलपुर-बालाघाट-नैनपुर परियोजना को पूरा कर लिया है। कमिश्नर रेल सेफ्टी ने भी इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इस रूट के पूरा होने के बाद अब उत्तर भारत से जबलपुर होते हुए दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों को जबलपुर से बालाघाट-नैनपुर होते हुए ले जाया जाएगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस नई रेल ट्रैक के पूरा होने के बाद उत्तर भारत से जबलपुर होते हुए बालाघाट से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों की दूरी तकरीबन 274 किमी कम होगी। जिस नए रूट से ट्रेनों को गुजरना है, रेलवे ने उसका मैप भी जारी कर दिया है। इस मैप में जबलपुर से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों को अब जबलपुर से इटारसी होते हुए नागपुर और वर्धा नहीं जाना होगी बल्कि अब जबलपुर से सीधे नैनपुर, गोंदिया, बल्लाहशाह से दक्षिण भारत जाना होगा।

80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 

इस ब्राडगेज लाइन पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें 80 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौडेंगी। जबलपुर गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना पूर्ण होने के बाद प्रारंभिक तौर पर जो ट्रेनें अभी जबलपुर से इटारसी होते हुए नागपुर से दक्षिण भारत जा रहीं हैं, जबलपुर से गोंदिया होते हुए नागपुर न ले जाकर बल्लाहशाह से दक्षिण भारत की ओर ले जाया जाएगा। तब सफर आसान और सुहाना हो जाएगा और दूरियां भी कम हो जाएंगी।

फिलहाल यह ट्रेनें 

चार साल पहले तक इस नैरोगेज लाइन पर 5 गाड़ियां सतपुडा एक्सप्रेस, जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर, जबलपुर बालाघाट पैसेंजर, जबलपुर-नैनपुर फास्ट पैसेंजर, जबलपुर-नागपुर पैसेंजर गाड़ियां अप और डाउन चलती थीं। अब इन ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाकर चलाया जाएगा। साथ ही नागपुर और दक्षिण भारत से भी हाई स्पीड गाड़ियों का आना-जाना शुरु हो जाएगा। चौतरफा विकास के लिए डबल लाइन जरूरी, सिंगल लाइन में ट्रेन वेंटिंग की मुुश्किलें बनी रहेंगी।

यह ट्रेनें होगी शुरू

  • -जबलपुर से नैनपुर पैसेंजर को बालाघाट तक ले जाया जाएगा
  • – जबलपुर से नागपुर जाने वाली अमरावती को यहां से ले जाया जाएगा
  • – जबलपुर से होकर बेंगलुरु जाने वाली संघमित्रा को ले जाया जाएगा
  • – त्रिवेंन्द्रमपुरम् स्पेशल को यहां से ले जाया जाएगा
  • – सभी दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनें भी यहीं से होकर जाएंगी।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *