सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जबलपुर रेल मंडल के अधीन सतना एवं मैहर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग का लाइसेंस कोटेशन के आधार पर देने हेतु
जबलपुर रेल मंडल ने इच्छुक आवेदकों से कोटेशन द्वारा आफर आमंत्रित किये है।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि मैहर तथा सतना रेलवे स्टेशन के वेस्टसाइड का रेलवे का वर्तमान पार्किंग का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के कारण इसे संचालित करने हेतु 3 माह के लिए कोटेशन पर आफर आमंत्रित किए जा रहे है। इस हेतु सतना में 3 माह के लिए रेलवे द्वारा एक लाख 72 हजार 100 रुपए तथा मैहर के लिए एक लाख 37 हजार 900 रुपए की न्यूनतम दर निर्धारित की गई है।
पार्किंग कॉन्ट्रैक्ट के लिए इच्छुक आवेदक उक्त राशि के आधार पर अपना आफर आगामी 18 जनवरी तक स्टेशन प्रबंधक सतना अथवा वाणिज्य शाखा,, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जबलपुर में शील्ड लिफाफे में प्रस्तुत कर सकता है। आफर 18 जनवरी को 16.00 बजे खोले जाएंगे।
Bhaskar Hindi News