Saturday , September 21 2024
Breaking News

Assembly Polls: चुनावों को लेकर Twitter ने की पहल, वोटर्स के लिए बढ़ाई कई सुविधाएं

Assembly Elections 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ अगले महीने देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर एक तरफ राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हैं, तो दूसरी तरफ सोशल साइट ट्विटर (Twitter) ने भी अपने सब्सक्राइबर्स के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाएं मुहैया करने की तैयारी शुरू कर दी है। वैसे भी चुनाव के दौर में, जानकारी और प्रचार दोनों के लिए ट्विटर का महत्व काफी बढ़ गया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने इनके बारे में बताते हुए कहा कि उसका मकसद नागरिकों को वोट डालने से पहले सही ज्ञान के साथ उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना है। इसके लिए उसने वोटर्स के लिए कस्टमाइज इमोजी, नोटिफिकेशन, वोटर एजुकेशन क्विज जैसे चीजों की शुरुआत की है।

क्या होंगे अपडेट्स

ट्विटर इंडिया ने ऐसे कई सारे हैश टैग जारी किए हैं, जिसमें लोगों को चुनाव से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इसमें #AssemblyElections2022, #JagrukVoter जैसे कई अन्य हैश टैग शामिल हैं। साथ ही वोटिंग के दिन रिमाइंडर्स सेट करने के लिए लोग साइन-अप कर सकते हैं। इसके लोगों को चुनावी जानकारी देने के लिए एक वोटर एजुकेशन क्विज शुरु किया जाएगा। इसका संचालन इलेक्शन कमीशन करेगा। इससे लोगों को चुनाव के बारे में रीयल टाइम डिटेल्स भी मिलती रहेगी।

ट्विटर के मुताबिक चुनावों के समय लोग ट्विटर पर वोटिंग, प्रत्याशियों और पार्टियों के घोषणापत्रों से जुड़ी जानकारी के लिए ट्विटर पर आते हैं। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म स्वस्थ्य राजनीतिक बहस और चर्चाएं होती हैं। सावर्जनिक संवाद के माध्यम के तौर पर ट्विटर आम लोगों को सही जानकारी पर आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि लोग अपने नागरिक अधिकारों का सही तरीके से प्रयोग कर सकें।

About rishi pandit

Check Also

मेड इन इंडिया iPhone होने के बाद भी भारत में कम नहीं हो रही कीमत

नई दिल्ली एपल ने हाल ही में iPhone 16 series लॉन्च की है जिसके तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *