Saturday , September 28 2024
Breaking News

Makar Sankranti: संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, शनि-राहु की पीड़ा से मिलेगी मुक्ति

Makar Sankranti 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मकर संक्रांति हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। पौष मास में इस दिन सूर्य उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करता है। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस वर्ष संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 02.43 बजे से शाम 06.04 बजे तक है। मकर संक्रांति पर स्नान और दान जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। यह त्योहार अलग-अलग शहरों में अलग नामों से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए दान का फल बाकी दिनों की तुलना में कई गुना अधिक होता है। वह जातकों को शनि और राहु की पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं किन चीजों का दान करना शुभ है।

खिचड़ी

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करना शुभ होता है। वहीं इस दिन खिचड़ी खाना भी शुभ माना गया है।

गुड़

इस दिन गुड़ दान करना शुभ है। मान्यता है कि इसके दान से सूर्यदेव प्रसन्न होते है।

तेल

मकर संक्रांति के दिन तेल का दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि तेल दान से शनि देव की कृपा मिलती है।

तिल

इस दिन तिल का दान करना चाहिए। इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

घी

मकर संक्रांति पर घी का दान करने से करियर में तरक्की होती है।

अनाज

इस दिन पांच तरह के अनाज दान करना चाहिए। इससे सभी मनोकामना पूरी होती है।

कंबल

मकर संक्रांति के दिन काले कंबल दान करना चाहिए। इससे शनि और राहु के दोष से मुक्ति मिलती है।

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *