Tuesday , August 5 2025
Breaking News

MP: जेल परिसर में सामूहिक दुष्कर्म, दो प्रहरी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Madhya pradesh gang rape in alirajpur jail premises two guards arrested sent to jail: digi desk/BHN/आलीराजपुर/ जिला जेल परिसर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अजाक पुलिस ने दो प्रहरियों को दुष्कर्म और अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जोबट उप जेल भेज दिया गया है।

अजाक डीएसपी आदित्य सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़िता और उसके पति को फर्जी शादी कराने के मामले में बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोरोना के दौरान दोनों बंदियों को बड़वानी के ठीकरी से आलीराजपुर जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। करीब पांच माह पहले महिला को पेरोल मिली थी। इस दौरान वह जेल से बाहर रही। घटना के दिन महिला पति से मिलने के लिए जेल आई थी।

इस दौरान प्रहरी अनिल त्रिवेदी मिला और कुछ मेडिकल दस्तावेज देने की बात कहकर परिसर में ही अपने क्वार्टर पर ले गया। यहां आरोपित वीरेंद्र यादव पहले से मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने महिला को धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद कहा कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

इसके अलावा जेल में महिला सहित उसके पति को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। पीड़िता अनुसूचित जनजाति की है, इसलिए पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ ज्यादती की धारा 376 के अलावा अजा-अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है।

About rishi pandit

Check Also

सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार का सादा अंदाज, साइकिल से पहुंचे ऑफिस

सतना  मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार को एक अनोखा नजारा दिखा। कलेक्टर समेत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *