सतना. भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्राथमिक स्वास्थ्य टीकाकरण केंद्र में क्राइसिस मैनेजमेंट जनप्रतिनिधि राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ एवं विजय दुबे द्वारा
कोरोना महामारी को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर आम जनमानस को पहला एवं दूसरा टीकाकरण करवाने के लिए को जागरूक किया।
जागरूकता अभियान में डॉ प्रवीण नामदेव ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का अवश्य रूप से पालन करें। भीड़-भाड़ वाली जगह से दूरी बनाकर रखें साथ ही अपने हाथों को बार-बार धोते रहें गर्म पानी का सेवन करते रहे मास्क का प्रयोग अवश्य करें। जन जागरूकता अभियान में प्रमुख रूप से डॉ प्रवीण नामदेव, ऋषि शुक्ला, साधना शर्मा, छाया सिंह बघेल एवं क्राइसिस मैनेजमेंट जनप्रतिनिधि,स्वास्थ्य स्वयंसेवी उपस्थित होकर जन जागरूकता अभियान चलाया।
टपरिया बस्ती में किया कंबल वितरण
पंडित गणेश प्रसाद में सेवा न्यास द्वारा टपरिया बस्ती में न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र के मार्गदर्शन में दोपहर 2:00 बजे नई बस्ती के अंतर्गत टपरिया बस्ती में न्यास कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब एवं असहाय जरूरतमंदों को कंबल एवं बिस्किट वितरण का कार्य किया गया।
इस दौरान प्रमुख रुप से मनीषा सिंह महेंद्र तिवारी नीलम गुप्ता जूली पीटर विजय दुबे राजेश त्रिपाठी नीलू एवं न्यास के कार्यकर्ता उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
Bhaskar Hindi News