रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के पनखड़ी गांव में सोमवार की देर रात दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति ने खेत में काम कर रही अपनी पत्नी के एक हाथ और पैर को धारदार हथियार से हमला कर काट दिया। इस हमले में महिला का पैर ज्यादा कट गया, जबकि एक हाथ में चोट आई है। घायल महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर गंभीर अवस्था में उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसके कारण आरोपी पति ने घटना को अंजाम दिया है।
जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र से पनखड़ी गांव में पति राम कलेश कोरी (45) अपनी पत्नी रामदुलारी उर्फ लीला कोरी (39) के साथ मारपीट करता था। इसके कारण दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जब पत्नी खेत में काम कर रही थी, तो आरोपित ने विवाद किया। उसने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर पत्नी के हाथ-पैर काट दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम ने मामले पर जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार मामले की जांच शुरू कर दी है।
इनका कहना है
महिला के पैर में ज्यादा चोट लगी है, जबकि हाथ सामान्य रूप से घायल हुआ है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
-नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक, रीवा।
Bhaskar Hindi News