Monday , November 2 2026
Breaking News

MP Transfer: वीरा राणा को बनाया माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष

Transfer in madhya pradesh veera rana made board of secondary education president: digi desk/BHN/भोपाल/प्रदेश सरकार ने विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीरा राणा को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया है। राधेश्याम जुलानिया को इस पद से हटाकर मंत्रालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाए जाने के बाद से प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी अतिरिक्त प्रभार के तौर पर अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर शाम आइएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना कर दी। खंडवा संसदीय क्षेत्र और पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के बाद से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीरा राणा को नई जिम्मेदारी देने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

इसके लिए शासन की ओर से चुनाव आयोग को प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों का पैनल भेजा गया था। आयोग की सहमति मिलने के बाद प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पदस्थ किया गया है। वहीं, अब उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व अतिरिक्त प्रभार के तौर पर कृषि उत्पादन आयुक्त शैलेन्द्र सिंह संभालेंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *