Friday , May 3 2024
Breaking News

Under 19 World Cup 2022: अंडर-19 विश्वकप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, यश ढुल संभालेंगे नेतृत्व

U-19 World Cup 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  वेस्टइंडीज में 14 जनवरी 2022 से शुरू होने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप (U-19 World Cup) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। यश ढुल (Yash Dhull) के कंधों पर टीम की कमान रहेगी। वर्ल्ड कप 5 फरवरी तक खेला जाएगा। जिसमें 16 टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। भारत 2000, 2008, 2012 और 2018 में खिताब जीत चुकी है। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। इंडिया 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। फिर 19 और 22 जनवरी को आयरलैंड और युगांडा से मुकाबला है।

वहीं टीम इंडिया इस बार ट्रॉफी की सबसे प्रबल दावेदार है। टीम के कप्तान यश ढुल के शानदार बल्लेबाज है। वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में 75.50 की औसत से 302 रन बनाए थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने हाल ही में कोलकाता में बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ खेला था। बता दें यश ढुल को कप्तान बनाया गया है, लेकिन इसके लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है। उनकी कहानी काफी प्रेरणादायक है।

यश ढुल ने बचपन से मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया। इसके बावजूद कभी हार नहीं मानी। उनका घर दादा की पेंशन से चलता है। पिता विजय ढुल ने बेटे के सपने के लिए नौकरी तक छोड़ दी। विजय ने एक इंटरव्यू में बताया कि यश को अच्छे बैट दिलाने के लिए घर के खर्चों में कटौती की। छोटी उम्र में यश को घर की हालातों के बारे में पता है। इस लिए वो बड़ी मेहनत करता है।
भारतीय टीम: यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके राशिद (उपकप्तान), निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्या यादव (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे , आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: ऋषि रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमित राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौर।

About rishi pandit

Check Also

जिहादियों के षड्यंत्रों पर मुस्लिम संस्थाओं व सेक्युलर ब्रिगेड की चुप्पी खतरनाक : विहिप

नई दिल्ली,  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जिहाद के नए-नए प्रकार और जिहादियों के नित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *