Monday , July 1 2024
Breaking News

Corona: एक ही स्कूल के 16 छात्र हुए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंच, 600 बच्चों की हो रही जांच

Omicron news first case surfaced in up virus hit century of cases in 15 days in the country: digi desk/BHN/मुंबई/ ओमिक्रोन के खतरे के बीच मुंबई से परेशानी करने वाली खबर आई है। यहां नवी मुंबई में एक ही स्कूल के 16 बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप है। अब स्कूल के सभी 600 बच्चों की जांच की जा रही है। नवी मुंबई नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता कुछ दिन पहले कतर से भारत लौटे थे। एहतियातन उनकी और परिवार की कोविड-19 की जांच की गई। विदेश की ट्रेवल हिस्ट्री वाले शख्स की जहां जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, वहीं उसके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद संक्रमित छात्र के संपर्क में आए सभी छात्रों का कोविड टेस्ट किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 16 छात्रों ने कोविड -19 सकारात्मक परीक्षण किया है।

मुंबई के शख्स को लगे थे Pfizer के 3 टीके, फिर भी हो गया ओमिक्रोन संक्रमित

देश-दुनिया में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। भारत में ओमिक्रोन का पहला केस 2 दिसंबर को आया था और अब 15 दिन बाद मरीजों की संख्या 100 पार (कुल 122 केस) हो गई है। ताजा खबर मुंबई से आ रहा है। यहां एक ऐसे शख्स ओमिक्रोम पॉजिटिव पाया गया है, जिसको Pfizer के तीन टीके लग चुके हैं। 29 साल का यह युवक अमेरिका से लौटा है। उसमें किसी प्रकार का लक्षण नहीं था। एयरपोर्ट पर उसके सैम्पल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट अब आई जो हैरान करने वाली रही।

वहीं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में भी पहला केस आया। कुल मिलाकर ओमिक्रोन भारत के 12 राज्यों में पहुंच चुका है। दिल्ली में ओमिक्रोन ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। वहां शुक्रवार को 10 नए केस आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 20 पार हो गई है। डॉक्टर और वैज्ञानिक आशंका जता रहे हैं कि ओमिक्रोन के रूप में कोरोना महामारी की तीसरी लहर आ सकती है। यही कारण है कि लोगों को मास्क लगाने और कोरोना के अन्य नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। यहां तक ​​​​कि केंद्र ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा और सामूहिक समारोहों से बचने और नए साल के जश्न में भीड़ न जुटाने की सलाह दी।

Omicron First case: महाराष्ट्र के रास्ते यूपी पहुंचा ओमिक्रोन

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को ओमिक्रोन के अपने पहले केस की सूचना दी गई। जीनोम अनुक्रमण के बाद गाजियाबाद के दो लोगों में यह नया वैरिएंट पाया गया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। दोनों मरीज 29 नवंबर को महाराष्ट्र से आए थे। दोनों मरीजों की उम्र 60 साल से ऊपर है। शुक्रवार शाम को जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमाइक्रोन वैरिएंट के दो मामलों की पुष्टि की गई। ओमाइक्रोन मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40 केस

देश में ओमिक्रोन के कुल मरीजों की संख्या 122 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 40 मरीज महाराष्ट्र में मिले हैं। 22 केस के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर है। राजस्थान में 17 केस मिले हैं।

कोरोना महामारी: ब्रिटेन-अमेरिका में हाहाकार

कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। ब्रिटेन और अमेरिका जैसे विकसित देशों में रिकॉर्ड संख्या में केस आने लगे हैं। ब्रिटेन में शुक्रवार को 93,000 नए मरीज मिले। वहीं ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या 15000 पार हो गई है।

About rishi pandit

Check Also

नीट पेपर लीक मामले में गुजरात में सीबीआई ने जय जलाराम स्कूल के चेयरमैन को हिरासत में लिया

अहमदाबाद नीट (यूजी) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचमहल जिले के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *