Saturday , October 5 2024
Breaking News

Big Bash League: महिला कमेंटेटर Isa Guha को नहीं आई शर्म, कॉमेंट्री में कर दी डबल मीनिंग बात..!

Big bash league isa guha double meaning comment leaves adam gilchrist stunned: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर ईसा गुहा (Isa Guha) खेल के साथ शब्दों में अच्छी पकड़ है। गुहा ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग (BBL) में विशेषज्ञ कमेंटेटर पैनल का हिस्सा हैं। इस लीग में कई पूर्व दिग्गज कॉमेंट्री कर रहे हैं। हाल ही में ईसा ने पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) के साथ कॉमेंट्री की। इस दौरान गुहा ने डबल मीनिंग बात कह दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद ईशा ने ट्विटर पर सफाई दी है।

कैरम बॉल पर कर रहे थे चर्चा

दरअसल ईसा गुहा, एडम गिलक्रिस्ट और अन्य कमेंटेटर कैरम बॉल (Carrom Ball) पर चर्चा कर रहे थे। कमेंटेटर इस गेंद की खासियत बता रहा थे। उन्होंने कहा कि आजकर बॉलर बल्लेबाज को चकमा देने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों कोच उस गेंदबाज को चुनते हैं। जिसके हाथ की बीच वाली उंगली ज्यादा लंबी होती है। यहां तक बात साधारण चल रही थी, लेकिन गुहा के सवाल ने मामले को मोड़ दिया। वह पूरा कमेंट्री पैनल जोर-जोर से हंसने लगा।

एडम गिलक्रिस्ट हुए शॉक्ड

ईसा गुहा ने अपने साथी कमेंटेटर को कोहनी टच करते हुए पूछा, तुम्हारा कितना बड़ा है? उनका यह सवाल हाथ ही मिडिल फिंगर को लेकर था। गुहा के डबल मीनिंग वाले सवाल सुनकर सभी लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाएं। इस दौरान एडम गिलक्रिस्ट भी शॉक्ड हो गए। उन्होंने बात दबाने के लिए तुरंत कमेंट्री शुरू कर दी।

ट्विटर पर दिया रिएक्शन

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ईसा गुहा ने ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया। गुहा की प्रतिक्रिया इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी एलेक्स हार्टले (Alex Hartley) द्वारा वीडियो कैप्शन के साथ शेयर करने के बाद आई। उन्होने लिखा कि सिर्फ कैरम बॉल उद्देश्य के लिए मान्य है।

 

About rishi pandit

Check Also

Gwalior T-20: बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने होटल में ही अदा की नमाज, विरोध के चलते नहीं जा पाए मस्जिद

ग्वालियर/ बांग्लादेश की क्रिकेट टीम और स्टॉफ जुमे की नमाज के लिए मस्जिद नहीं पहुंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *