Friday , May 3 2024
Breaking News

Amazing: घोड़े पर सवार होकर दूल्हे को लाने निकली एयर होस्टेस दुल्हनियां, देखते रह गए बाराती

 Air hostess brides came out on a horse to bring the groom to the king the bridesmaids were left watching: digi desk/BHN/गया/ बड़ी ही धूमधाम से दूल्हे को बारात ले जाते हुए आपने देखा होगा। क्या दुल्हन को भी ऐसा करते देखा या सुना है? अगर नहीं सुना है तो बिहार में ऐसा ही वाकया सामने आया है। गया शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। यहां घोड़े पर सवार होकर दुल्हनियां दूल्हे राजा को ले जाने के लिए जब निकली तो लोग देखते ही रह गए। शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। मंगलवार की शाम जब शहर में बारात निकली तो बराती भी अचंभित रह गए।

दरअसल, शहर की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्पा गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हो रही है। दुल्हनिया इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत है। दोनों के विवाह को भव्य  बनाने को लेकर काफी इंतजाम किए गए थे। जो कसर रह गई थी वो दुल्हनिया ने पूरी कर दी।

घोड़े पर सवार दुल्हन को देखने उमड़ा हुजूम

शहर के चांदचौरा स्थित सुजुआर भवन से दुल्हनिया घोड़े पर सवार होकर दूल्हे राजा को लाने के लिए निकली तो देखने वालों के जुबान पर चर्चा होने लगी। दूल्हे को लाने के लिए दुल्हनिया के घोड़े पर निकलते हुए देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

भेदभाव मिटाने के लिए ऐसी पहल जरूरी

दुल्हनिया अनुष्पा गुहा ने कहा कि आज भी लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है। लड़कियों को लड़कों के बराबर लाने के लिए ऐसे मुहिम की बेहद जरूरत है। लड़का और लड़की के भेदभाव दूर करने के लिए हमने घोड़े पर सवार होकर दूल्हा लाने जा रही हूं। अनुष्पा गुहा ने कहा कि मैं अन्य लड़कियों से भी कहूंगी कि वह अपने दूल्हे को खुद लेने जाएं। बता दें कि बिहार में ऐसी शादियां पहले भी होती रही हैं। पहले भी दुल्हन के दूल्हे को शादी के लिए लेकर आने के खबरें आई हैं।

About rishi pandit

Check Also

पाकिस्तान के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई

अयोध्या पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *