Friday , May 17 2024
Breaking News

Sun Transit: 16 दिसंबर को सूर्य करेंगे धनु राशि में प्रवेश, जानिए  आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Surya Rashi Parivartan 2021: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। अगर किसी जातक की कुंडली में सूरज की स्थिति मजबूत है। तब वह अपने करियर में अच्छी सफलता पाता है। वहीं अगर सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो कोई भी कार्य सफल नहीं होते। 16 दिसंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के गोचर से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर प्रातः 03.28 मिनट पर सूर्य गोचर करेंगे। वह 14 जनवरी 2022 दोपहर 02.29 बजे तक रहेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन के 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष- सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। किसी खास व्यक्ति से रिश्ते सुधरेंगे। गुप्त वार्ताओं के समय सतर्क रहें।

वृषभ- वृषभ राशिवालों का किसी कारण मन फंसा रहेगा। कुछ भावनात्मक स्थितियां हावी रहेंगी। कार्य की एक महीने बेहद अधिकता रहेगी। इस कारण वैवाहित जीवन प्रभावित होगा। घर में मनमुटाव बढ़ सकता है। जिससे आपके परिवार, दोस्तों और साथी के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

मिथुन- सूर्य के गोचर से मिथुन राशि के लोगों को थकान और चिंता बनी रहेगी। कोई भी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है। हर कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे 15 जनवरी 2022 तक टाल दें। कोई भी कदम उठाने से पहले पारिवारिक विचार-विमर्श करें।

कर्क-कर्क राशिवालों के अध्ययन और कला संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में अधिकारी कार्य से प्रसन्न रहेंगे। नए साल में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अचानक नए परिवर्तन अचंभित करेगा। परिवार के साथ सुखद यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी।

सिंह-सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको उचित परिणाम मिलेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के किसी भी लक्षण पर सतर्क रहें। । व्यावसायिक रूप से आप समृद्ध होंगे। हालांकि, अपने लक्ष्यों तक पहुंचने की दिशा में काम करते हुए गुस्से पर काबू रखें।

कन्या- कन्या राशि के जातकों को अगले एक महीने सतर्क रहना होगा। प्रेम संबंधों में दरार संभावित है। महिला प्रेमियों से निराशा मिलेगी। नई बिजनेस पार्टनरशिप बनने के योग है। भाषा और व्यवहार को संयमित रखें।

तुला-सूर्य के गोचर से आप दिशाहीन अनुभव करेंगे। कोई व्यक्ति मार्ग से भटकाने की कोशिश कर सकता है। अपनी योजनाएं गुप्त बनाए रखें। आप न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से बल्कि आर्थिक रूप से भी समृद्ध होंगे। हालांकि यह आपके अहंकार को बढ़ा सकता है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशिवालों को सूर्य के गोचर से फायदा होगा। मानसिक शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस खुश रहेंगे। किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं का सपना पूरा होगा।

धनु- धनु राशि के जातकों के रिश्ते में थोड़ी उथल-पुथल का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको कोई हल्का संक्रमण हो सकता है। पेशेवर और आर्थिक रूप से, आप कुछ सकारात्मक बदलाव देखेंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

मकर-सूर्य के गोचर से मकर राशिवालों को संतान संबंधी मामलों में चिता बढ़ेगी। कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। पुरानी बातों के बारे में न सोचे। व्यस्तताओं से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।

कुंभ-इस गोचर के दौरान कुंभ राशि के जातक अधिक महत्वाकांक्षी होंगे और दुगनी मेहनत करेंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। काम के मोर्चे पर को कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। समाज और अपने दोस्तों के बीच कुछ लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं।

मीन- नौकरी के नए अवसर की तलाश कर रहे मीन जातकों को जल्द नौकरी मिल जाएगी। सूर्य के गोचर से आपको मेहनत का कुछ न कुछ फल जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *